Bihar

बिहार: राजधानी एक्सप्रेस से 2.5 करोड़ के सोना के साथ तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, डीआरआइ ने की कार्रवाई

रेल पुलिस और डीआरआई के संयुक्त कार्रवाई में पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन से पुलिस ने दो करोड़ रुपए मूल्य का सोना बरामद किया है। पुलिस ने इसके साथ ही तीन विदेशी बांग्लादेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद कमरूजामन, मोहम्मद साहब अली और मोहम्मद अयूब खान है।

मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ के इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल ने बताया कि पाटलिपुत्र स्टेशन पर आई गाड़ी संख्या 12423 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से करीब दो करोड़ की 4536.09 ग्राम सोने जैसी धातु बरामद की गई है। ट्रेन से सोना ले जा रहे तीन बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कोई सोना का तस्कर गाड़ी संख्या 12423 गुवाहाटी से सोना लेकर दिल्ली जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए आनन-फानन में एक टीम का गठन किया गया।

टीम के द्वारा पाटलिपुत्र स्टेशन गाड़ी संख्या 12423 के कोच संख्या B – 11 बर्थ नं 12,15 एवं 16 से 3 व्यक्ति मो. साहब अली, मो. अयूब अली व मो. कमरूजामन बादल को सोना के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपितों को पकड़ कर आरपीएफ पोस्ट पाटलिपुत्र में लाया गया। उसके बैग को सर्च किया तो बैग से लगभग 1 किलो ग्राम सोना जैसी धातु मिली तथा एक पवार बैंक में रखा लगभग 800 ग्राम सोने का बिस्कुट मिला। कुल 1800 ग्राम अनुमानित मूल्य 1,01,80,00 है। जिसका मौके पर संयुक्त नोट बनाया गया। उन्होंने बताया कि DRI पटना द्वारा बताया गया कि सभी बैग को DRI कार्यालय में गहनता से चेक किया तो कुल 4536.09 ग्राम सोना मिला। जिसका अनुमानित मूल्य 2,59,69,115 है। पूछने पर तीनों आरोपितों ने बताया कि ये तीनो बंगलादेश से प्राइवेट गाड़ी से गुवाहाटी आये। वहां से गाड़ी संख्या 12423 से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली पहुँचने पर इन्हें कोई फोन करता और बैग लेकर जाता।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

9 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

11 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

22 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

22 घंटे ago