Bihar

DG मैडम से गालियां सुन रहा हूं….मन आज द्रवित है:बिहार के सीनियर IPS विकास वैभव ने देर रात ट्वीट किया; फिर डिलीट कर दिया

गुरुवार का सूर्योदय होने से पहले बिहार के चर्चित IPS अधिकारी IG विकास वैभव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की कमांडेंट जनरल और DG लगातार प्रताड़ित कर रही हैं। लगातार ‘बिहारी’ कहकर गालियां देती हैं। मां-बहन की गालियां दे रही हैं।

DG मैडम के मुख से गालियां ही सुन रहा हूं, परंतु यात्री मन आज वास्तव में द्रवित है….. यह ट्वीट किया है, बिहार के सीनियर आईपीएस ऑफिसर विकास वैभव ने। विकास वैभव इन दिनों आईजी होमगार्ड और फायर सर्विसेज के दायित्व में हैं। उन्होंने बुधवार देर रात 1:43 बजे पर एक ट्वीट किया। ट्वीट के बाद प्रशासनिक महकमा, राजनैतिक महकमे में खलबली मच गई।

हालांकि, विकास वैभव ने इस ट्वीट को तुरंत ही डिलीट कर लिया था। बता दें कि बिहार होमगार्ड एंडफायर सर्विसेज की डीजी शोभा ओहोतकर हैं। वो बिहार डीजीपी बनने की रेस में थी लेकिन, अंतिम वक्त पर आरएस भट्टी बिहार डीजीपी बने थे।

मुझे वरीय डीजी मैडम ने एकांत में गाली दी

अपनी फेसबुक पर उन्होंने लिखा था मेरी पत्नी और माता को संबोधित करके मुझे वरीय डीजी मैडम ने एकांत में गाली दी। रिकॉर्डिंग कर सकता था और इसलिए मोबाइल साथ लाने के लिए मुझे मना किया गया। सच में दुखी हूं। संन्यास हेतु यात्री मन वास्तव में आशान्वित है। परंतु “किंकर्तव्य विमूढ़” नहीं होना चाहता हूं। भयानक रूप से द्रवित हूं। सब माया है। ऐसे अपमान के लिए सर्वशक्तिमान से प्रार्थनारत हूं।

अगले पोस्ट में विकास वैभव ने लिखा है कि सबसे अधिक दुख तब हुआ जब नौवीं कक्षा की अनुभूति के पश्चात पुनः बिहारी बोलकर इसलिए गाली दिया गया क्योंकि उनका मानना है कि बिहार के मुख्यमंत्री ने उन्हें डीजी के लिए योग्य नहीं माना और नहीं चुना और चुकी डीजी बनने के लिए उनके द्वारा होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज के लिए कार्य किया जा रहा था। परंतु निराशा में भी ऐसी पराकाष्ठा हुई कि वचनों पर ही नियंत्रण नहीं रहा। सच में द्रवित हूं। महाराष्ट्र के अनेक महापुरुष मेरे आदर्श हैं छत्रपति शिवाजी तथा स्वतंत्र वीर प्रेरणा है। यात्रीमन गतिमान है….। ओम।

कौन हैं आईपीएस विकास वैभव?: 

आपको बता दें कि तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी विकास वैभव होमगार्ड फायर सर्विस के आईजी के पहले बिहार सरकार के गृह विभाग के विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। इसके पहले वह पटना के एसएसपी रहते हुए उन्होंने अनंत सिंह जैसे बाहुबली नेता को गिरफ्तार किया था। वह एनआईए जैसे केंद्रीय जांच एजेंसी में भी अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। बिहार पुलिस में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ गरीब और असहाय युवाओं को शिक्षा मिल सके, इसको लेकर वह इन दिनों ‘इंस्पायर बिहार’ नाम से एक मुहिम भी चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

1 घंटा ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

1 घंटा ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

15 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

17 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

17 घंटे ago