Bihar

“आप तो लव मैरिज कर लिए और हम अफेयर की उम्र करेंट अफेयर पढ़ रहे”, वैलेंटाइन वीक में डिप्टी सीएम को पिंकी की चिट्ठी

आज से एक दशक पहले बिहार के युवकों की जब तक सरकारी नौकरी नहीं लगती थी, तब तक शादी के लिए न तो प्रेमिका की हां होती थी और न ही लड़की के घरवाले मानते थे। हालांकि, अब बिहार बदल रहा है। वो इसलिए क्योंकि अब युवतियां भी नौकरी की आस में कुंवारी बैठी है। जी हां। चूंकि वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है, तो युवक-युवतियां अपने-अपने प्यार का इजहार करते हैं। हालांकि, पिंकी अपने एकतरफा प्यार का इजहार नहीं कर पा रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर उसने अपनी व्यथा सुनाई है।

पटना की पिंकी कंपटीशन की तैयारी कर रही है। पिछले चार साल से नौकरी की आस में है। तेजस्वी यादव को चिट्ठी लिखकर पिंकी ने बताया कि वह एक प्रभात नाम के युवक से प्रेम करती है, जो एक लेखक है। हालांकि, पिंकी उसे प्रपोज नहीं कर पा रही है, क्योंकि वह पहले नौकरी करना चाहती है। डर इस बात का है कि कहीं वह नौकरी के इंतजार में बैठी न रह जाए और प्रेमी किसी और के साथ शादी न कर ले।

पिंकी की शादी में बेरोजगारी बनी रूकावट

सोशल मीडिया पर पिंकी का लेटर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह लिखती है कि हम बहुत टेंशन में हैं। आप तो लव मैरेज कर लिए, लेकिन हमर मैरेज पर बेरोजगारी का अड़चन लगल है। हम चार साल से प्रभात बांधूल्य संग वन-साइडेड अफेयर में हैं। अफेयर के उम्र में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं। सोचे कि नौकरी लगेगा तो प्रपोज करेंगे, लेकिन नौकरी तो लगने से रहा।

इस वैलेंटाइन भी पिंकी नहीं कर पाएगी प्रभाग को प्रपोज

इसके आगे पिंकी कहती है कि एक तो वैकेंसी नहीं आता है और आता भी है तो पेपर लीक हो जाता है। इ सब देखते-देखते लगता है इहो वैलेंटाइन अइसही पार हो जाएगा और हम प्रपोज भी नहीं कर पायेंगे। हम इधर कंपटीशन की तैयारी में लगल है और बाबूजी मने मन हमारे बिआह के तैयारी में लगल है। हमारी सब सहेली लोग का तो बच्चा भी हो गया बिआह के बाद।

प्यार बिना नौकरी लेकर क्या करेंगे, बोली पिंकी

नौकरी नहीं लगने के कारण पिंकी बहुत मायूस है। वह कहती है कि इ सब सोच सोच के मन बड़ी मायूस हो रहा है। बड़ी उम्मीद से चिट्ठी लिख रहे हैं। नौकरी का जुगाड़ लगवाइए, नहीं तो लेखक साहब किसी और जुगाड़ के साथ फरार हो जाएंगे। प्यार बिना नौकरी लेके क्या करेंगे। आपकी वोटर और प्रभात बांधूल्य की वन साइडेड लभर पिंकी (फ्राम पटना), सस्नेह आभार।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

5 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

6 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

7 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

7 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

7 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

8 घंटे ago