Bihar

बिहार: ट्रैफिक पुलिस के दारोगा की सरेराह पिटाई, बाइक सवार युवकों ने फाड़ी वर्दी; गाली देने का आरोप

राजधानी पटना में कोतवाली थाने के सामने चौराहे पर सोमवार की दोपहर बाइक सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के दारोगा अजय सिंह की पिटाई करने के साथ वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद दोनों बाइक सवार भागने लगे तो सिपाहियों ने उन्हें पकड़ लिया। घूंसे और मुक्के मारते हुए थाने को सुपुर्द कर दिया। आरोपितों की पहचान कोलकाता निवासी सन्नी और मुजफ्फरपुर निवासी दिलीप के रूप में हुई है। दोनों एक निजी कंपनी में काम करते हैं। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि दारोगा की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी की गई है। आरोपितों को जेल भेजा जाएगा। उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई है।

दोपहर सवा तीन बजे हुई वारदात

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे दिलीप और सन्नी मौर्यालोक कांप्लेक्स की तरफ से आए और यू-टर्न लेकर डाकबंगला चौराहे की तरफ जाने के लिए कोतवाली टी तरफ बाइक मोड़ ली। युवकों को दूसरी लेन पर आते ही दारोगा अजय सिंह ने बाइक रोक ली। कोतवाली टी पर यातायात संधारण में सिपाही तैनात था। सन्नी बाइक के पीछे बैठा था। वह पहले बाइक छोड़ने की मिन्नतें करने लगा। थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी।

युवकों ने कहा कि ट्रैफिक सिपाही ने अगर इशारा किया होता तो वे आगे बढ़ जाते। यू-टर्न लेने से पहले बोला क्यों नहीं? दारोगा ने कहा कि वहां साइन बोर्ड लगा है। युवकों का आरोप है कि दारोगा उन्हें मां-बहन की गालियां देने लगा। मना करने पर भी वह नहीं रुका, तब वे उग्र हो गए। वहीं, दारोगा का कहना है कि बहस के दौरान वह आरोपित युवकों की फोटो ले रहे थे। इस पर सन्नी भड़क गया और उनकी पिटाई कर दी।

ड्राइविंग लाइसेंस और कागजात नहीं मिले

दारोगा से मारपीट होता देख आसपास मौजूद सिपाही वहां पहुंच गए। उन्होंने युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो वे भागने लगे। इस बीच कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई और आरोपितों को दबोच लिया। आरोप है कि थाने लाने पर उनसे ड्राइविंग लाइसेंस और बाइक के कागजात की मांग की गई, लेकिन आरोपित प्रस्तुत नहीं कर पाए। दोनों युवकों पर पुलिस की पिटाई, सरकारी कामकाज में बाधा डालने और वर्दी फाड़ने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

11 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

11 घंटे ago