Bihar

BPSC : बिहार सिविल जज भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, निकलीं 155 वैकेंसी, जानें योग्यता व चयन समेत खास बातें

बिहार लोक सेवा आयोग ने 32वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल इसके तहत सिविल जजों के 155 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 27 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च 2023 तय की गई है। रिक्त पदों में जनरल कैटेगरी के कुल 61 पद हैं। EWS के लिए 15, एससी के लिए 29, एसटी के लिए 02, ओबीसी वर्ग के लिए 30 और बीसी वर्ग के लिए 18 पद आरक्षित हैं।

योग्यता – बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएट इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा– 22 वर्ष से 35 वर्ष। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों और सभी वर्गों की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन – प्रीलिम्स, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू। प्रीलिम्स परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। ओएमआर शीट पर पेपर होगा। इसमें अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 45 फीसदी न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स होंगे। आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 फीसदी होंगे।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें 

आवेदन शुल्क 

सामान्य अभ्यर्थी – 600 रुपये
केवल बिहार के एससी, एसटी के लिए – 150 रुपये
बिहार की रहने वाली सभी वर्गों की महिलाएं – 150 रुपये
दिव्यांग – 150 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवार – 600 रुपये

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

11 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

11 घंटे ago