Bihar

डिप्टी सीएम का नहीं होता मंत्रिमंडल, बोली कांग्रेस … तेजस्वी को नहीं कोई अधिकार, CM नीतीश से हो चुकी है बात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर काफी चर्चा चल रही थी। लेकिन पिछले दिनों इस मसले पर राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बयान देकर इस चर्चा पर विराम लगा दिया। लेकिन, अब एक बार फिर से इस चर्चा को कांग्रेस ने हवा दी है। कांग्रेस ने यहां तक कह दिया है कि तेजस्वी यादव को इस मसले पर बातचीत करने का कोई अधिकार नहीं है यह सीएम नीतीश कुमार के अधिकार क्षेत्र की बात है।

दरअसल, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शिवहर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, इसलिए इस बार राज्य के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को कुछ भी नहीं बोलना चाहिए उनके पास इस मसले पर बातचीत करने का अधिकार नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हम लोगों की बात सीएम नीतीश कुमार से हो चुकी है, इसलिए अब कोई भी कुछ बोल ले इससे कोई लेना-देना नहीं है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि, हमारी बात सीएम नीतीश कुमार से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई थी उन्होंने यह साफ किया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और कांग्रेस कोटे से मंत्रियों की संख्या बढ़ेगी। एक बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि डिप्टी सीएम का मंत्रिमंडल नहीं होता है बल्कि मंत्रिमंडल सीएम का होता है। इस लिहाजा मुख्यमंत्री जिसको चाहेंगे मंत्रिमंडल में रख सकते हैं और जिसको नहीं चाहेंगे उसको नहीं रखें।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, राज्य में सभी को पता है कि कांग्रेस के 19 विधायक और 4 एमएलसी। वहीं दूसरी पार्टियां जो मंत्रिमंडल में शामिल है उनकी विधायकों की संख्या तीन से चार है। इस लिहाजा राज्य मंत्रिमंडल में कांग्रेस के चार मंत्री रहने चाहिए इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत हो चुकी है और उन्होंने इस पर अपनी सहमति भी जताई है।

आपको बताते चलें कि, बिहार में मकर सक्रांति के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो रही थी। इसको लेकर समाधान यात्रा निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया गया था था तो उन्होंने भी कहा था कि, इसको लेकर बातचीत की जा रही है और मंत्रिमंडल में कांग्रेस और आरजेडी के मंत्री बन सकते हैं।

वहीं, जब हाजी के दिनों में इसको लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से बातचीत की गई तो उन्होंने साफ कह दिया फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कोई संभावना नहीं है। जिसके बाद इस पूरे मामले को लेकर भाजपा भी सीएम नीतीश की चुटकी लेने से पीछे नहीं रहा। भाजपा ने यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार और सिर्फ और सिर्फ गृहमंत्री रह गए हैं और तेजस्वी यादव एक्टिंग मुख्यमंत्री हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

23 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago