Bihar

महारैली में CM नीतीश बोले- कांग्रेस अपना स्टैंड क्लियर करे, तेजस्वी ने कहा- बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हैं बिहार के लोग

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र ने कोई काम नहीं किया। भाजपा की तरफ से कोई काम देशहित में नहीं हो रहा है। बिहार को जितना मदद का भरोसा दिया गया, वह आज तक नहीं मिला।

पूर्णिया में एयरपोर्ट सबसे पहले बनना था, लेकिन नहीं बना। एयरपोर्ट के लिए जितनी जमीन मांगी गई, हमने दिया। अमित शाह ने पूर्णिया में आकर कह दिया एयरपोर्ट चालू हो गया, लेकिन आज तक एयरपोर्ट चालू नहीं हो पाया। नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस अपना स्टैंड क्लियर करे। हम लोग एक साथ रहेंगे तो भाजपा को 2024 के चुनाव में 100 सीट भी नहीं मिल पाएगी।

वहीं, तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि हमारे पिता लालू यादव (Lalu Yadav) ने संप्रदायिक तत्वों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। जब लालू यादव (Lalu Yadav) ने घुटने नहीं टेके, तो मैं भी उनका बेटा हूं। भाजपा में कोई लीडर नहीं रह गया है, सब डीलर बन गया है। भाजपा नफरत की राजनीति करना चाहती है। आज भाजपा के खिलाफ जो बोलता है, उसके यहां छापा पड़ता है। भाजपा के साथ जो रहता है, वह हरिश्चंद्र हो जाता है।

तेजस्वी ने कहा कि जब-जब बिहार लड़ता है तब-तब दिल्ली हिलता है। भाजपा समाजवादी विचारधारा को खत्म करना चाहती है। नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि आप डरे नहीं और आपने भाजपा से लड़ने का काम किया। प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। बस 2024 में भाजपा को हटाने और बाबा साहब के संविधान को बचाना लक्ष्य है।

बिकाऊ नहीं, टिकाऊ हैं बिहार के लोग- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में विधायक की खरीद फरोख्त किया गया, लेकिन बिहार में यह सफल नहीं होगा। 2024 की लड़ाई आरएसएस और भाजपा वालो से हैं। इसी मैदान में मोदी ने साल 2014 में बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने का वादा किया था। भाजपा का जुमला बिहार में नहीं चलने वाला है। इस बार के केंद्रीय बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला है। भाजपा ने रेल बेचा, तेल बेचा, बीएसएनएल बेचा, एलआईसी को भी बेच दिया। बिहार में जंगलराज के आरोपों पर तेजस्वी ने कहा कि यहां जनता का राज है। हम अमित शाह को बताना चाहते हैं कि बिहार के लोग बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ हैं।

महारैली में लालू यादव ने कहा- लोकतंत्र बचेगा तभी राजनीति होगी

महागठबंधन की महारैली में राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) भी जुड़े। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लालू यादव ने दिल्ली में बैठकर महारैली को संबोधित किया। लालू यादव ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं है। यह आरएसएस का मुखौटा है। आरएसएस जो चाहता है, वही नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) करते हैं। भारत को बचाने के लिए एकजुटता आवश्यक है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

41 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

3 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

9 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

10 घंटे ago