Bihar

छपरा में धारा 144 हुई लागू, मॉब लिंचिंग में हुई थी युवक की हत्या

बिहार में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है. आये दिन हत्या, लूट, छिनतई, बलात्कार के मामले किसी ना किसी जिले से आते ही रहते हैं. इसी बीच छपरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां धारा 144 लागू कर दी गई है. मुखिया के पति और उनके समर्थकों ने मिलकर तीन युवकों की पिटाई कर दी थी जिससे एक की मौत हो गई थी और बाकि दो युवक भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. ऐसे में अब छपरा जिले में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

युवक की मौत के बाद परिजनों ने काटा बवाल 

दरअसल, रविवार को छपरा के मुबारकपुर में मुखिया पति की दबंगई देखने को मिली थी. जहां, मुखिया के पति और उनके समर्थकों ने तीन युवकों की इतनी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी कि एक युवक की मौत हो गई और बाकी दोनों युवक का इलाज पीएमसीएच में करवाया जा रहा है. जहां दोनों ही जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई. युवक की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा और आरोपी के घरों को आग के हवाले कर दिया था. जिसके बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए. बढ़ते मामले को देखते हुए फिलहाल गांव में धारा 144 लगाई गई है.

एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी 

इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस तेजी से छापेमारी कर रही है. मुखिया पति विजय यादव और उसके समर्थकों पर अमितेश की मॉब लिंचिंग कर हत्या का आरोप लगाया गया है. इस मामले में पांच नामजद और 50 अज्ञात को आरोपित किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

45 मिनट ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

3 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

3 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

4 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

14 घंटे ago