बिहार सीजीएल परीक्षा की नई डेट घोषित कर दी गई है. परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2023 को किया जाएगा. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर परीक्षा तारीख की जानकारी कर सकते हैं. जल्द ही परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा. जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे.
बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 23 दिसंबर 2022 को आयोजित पहले चरण की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हो गया था, जिस कारण आयोग ने इसे रद्द कर दिया था. अब पहले चरण की परीक्षा के लिए नई डेट घोषित की गई है. इस परीक्षा के जरिए 2187 रिक्त पदों को भरा जाएगा. परीक्षा में 150 नबंरों के सवाल पूछें जाएंगे और समय दो घंटे 15 मिनट का होगा.
पहले चरण की परीक्षा आयोजित होने के बाद तीनों चरण को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी. इस पर प्राप्त आपत्ति के निपटारे के बाद फाइलन आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा.
बीएसएससी सीजीएल पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 17 मई 2022 तक चली थी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री अधिकतम शैक्षणिक योग्यता मांगी गई थी. वहीं आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी. आरक्षित वर्ग के आवेदक को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई थी.
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…