Bihar

कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्ताव पर मंजूरी: हाईस्कूल और प्लस-2 विद्यालयों में बहाल होंगे 7360 कंप्यूटर शिक्षक

रोजगार को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा एलान किया है. बिहार के सभी माध्यमिक और उच्च विद्यालयों में एक एक कंप्यूटर की नियुक्ति होगी. बिहार सचिवालय में हुई नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गयी है. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है.

7360 पदों का सृजन किया गया 

इन एजेंडों में शिक्षक नियुक्ति समेत कई प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दी है. कैबिनेट से पास प्रस्तावों के अनुसार बिहार के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूलों में स्टूडेंट के लिए कंप्यूटर टीचर नियुक्त होंगे, इसके लिए राज्य सरकार ने 7360 पदों का सृजन किया है. सभी माध्यमिक ओर उच्च माध्यमिक स्कूलों में एक – एक कंप्यूटर टीचर का पद सृजन किया गया है.

खगड़िया में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए दी जमीन 

कैबिनेट से पास अन्य प्रस्तावों में खगड़िया में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए जमीन देने का प्रस्ताव भी शामिल है. कैबिनेट ने खगड़िया के चौथम अंचल के बोरने में 7.115 एकड़ क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके लिए पथ निर्माण विभाग भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय को फ्री में जमीन देगा.

10 कोर्ट भवन बनाने की स्वीकृति 

सासाराम के डेहरी ऑन सोन में अनमुंडलीय व्यवहार न्यायालय के 10 कोर्ट भवन बनाने के लिए 33.81 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई. स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष के सह-प्राध्यापक और प्राध्यापकों को संविदा के आधार पर नियोजित किया जाएगा, इसी तरह नियमित नियुक्ति या प्रोन्नति में जो भी पहले हो- किया जाएगा, ताकि राजकीय आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक महाविद्यालयों की मान्यता पर छाया संकट हटे.

चुनाव का दिखने लगा असर 

2024 के लोकसभा के मोड में आ चुकी सियासत का असर अब कैबिनेट के फैसलों पर दिखने लगा है. सरकार लगातार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र फोकस बना रखी है. युवाओं को जोड़ने के लिए पद सृजन और पढ़ाई पर फोकस कर रही है. स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने को लेकर अहम फैसले भी लिए जा रहे हैं. आज भी कैबिनेट से पास हुए एजेंडों में शिक्षा और युवा पर ही फोकस दिख रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

2 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

3 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

11 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

12 घंटे ago