Bihar

पटना में नौकरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे BTSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, ‘नौकरी या इच्छा मृत्यु’ की कर रहे मांग

बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर नौकरी के लिए प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस की लाठी खानी पड़ी है. पटना में बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) के अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया है. अभ्यर्थी सरकार द्वारा किए गया नौकरी के वादे के पूरा नहीं होने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है.

JDU-RJD दफ्तर का घेराव

बिहार के विभिन्न जिलों से BTSC अभ्यर्थी वीरचंद पटेल पथ स्थित JDU और RJD के दफ्तरों का घेराव करने की कोशिश कर रहे थे. तभी पुलिस ने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को रोक दिया. अभ्यर्थियों को संघ भवन के पास ही रोका गया. इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच नोक झोंक हुई और पुलिस ने बल का प्रयोग भी किया. अभ्यर्थियों का कहना था की वादा करने के बाद भी राज्य के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने बहाली नहीं की है. इससे पहले 30 जनवरी को भी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था और उस दौरान भी पुलिस ने लाठीचार्ज कर अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया था.

इच्छा मृत्यु की कर रहे मांग

परीक्षा देने के बाद रिजल्ट का प्रकाशन किया गया, लेकिन बाद में यह कहकर रिजल्ट वापस ले लिया गया कि उसमें संसोधन करना है. संसोधन के नाम पर रिजल्ट को वापस ले लिया गया, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद रिजल्ट का फिर से प्रकाशन नहीं हुआ है. पिछले चार साल से अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट का प्रकाशन नहीं होने से गुस्साएं अभ्यार्थियों ने सरकार से मांग कर रहे हैं कि रिजल्ट का प्रकाशन कर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी की जाए या उन्हें इच्छा मृत्यु दे दिया जाए.

क्या है मामला

अभ्यर्थियों का कहना है कि साल 2019 की वैकेंसी है. परीक्षा देने के चार साल बाद भी रिजल्ट नहीं आ सका है. इसके बाद से जितनी भी बहालियां आईं सभी की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. लेकिन अब तक तकनीकी सेवा आयोग के कनीय अभियंता की बहाली नहीं हो सकी. अभ्यर्थियों का कहना है कि अब तक आयोग के कई सचिव और अध्यक्ष बदल गए. लेकिन बहाली प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है.

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

13 मिनट ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

28 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

1 घंटा ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago