पूर्णिया में महागठबंधन की महारैली में लालू यादव दिल्ली से जुड़े। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सभा को करीब 10 मिनट तक संबोधित किया। लालू ने कहा कि ये भीड़ देखकर मैं खुश हूं। ये एकजुटता बताती है कि भविष्य में जो लोकसभा का चुनाव होने वाला है। उसमें ये गठबंधन पक्का गठबंधन हो जाएगा। यह बीजेपी और RSS को साफ करेगा।
लालू ने कहा कि बीजेपी कोई पार्टी नहीं, वो RSS का मुखौटा है। भाजपा और RSS घोर आरक्षण विरोधी है।लालू ने कहा कि एक साथ रहिए। एकजुट रहिए। हम साथ रहेंगे तो ये लोग कुछ नहीं कर पाएंगे। हमें इन लोगों से देश को बचाना है। देश से नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई का समय आ चुका है। हम और नीतीश एक हो गए हैं। अब हमेशा साथ रहेंगे। 2024 में रिकॉर्ड तोड़ना है।
बेटी को किया याद:
मेरी बेटी रोहिणी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। उसने मेरे लिए जो किया वो कोई नहीं कर सकता है। मैं रोहिणी का कर्ज कभी नहीं उतार सकता हूं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे हमारे यहां महागठबंधन है। वैसे ही देश में भी महागठबंधन। आप लोगों की दुआ और प्रार्थना से आज मेरे पिता बिल्कुल ठीक हैं। आज मुझे बहुत खुशी है कि मेरे पिता जी फिर से पुराने अंदाज में नजर आए।
मेरे पिता लालू जी ने आज तक सांप्रदायिक ताकतों के आगे घुटने नहीं टेके। वो हमेशा उन लोगों से लड़ते रहे। बीजेपी के लोग लीडर नहीं हैं डीलर हैं। ये लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। लालू जी का बेटा भी वचन देता है कि सांप्रदायिक ताकतों के आगे कभी घुटना नहीं टेकेंगे। हम सब सातों पार्टियां मिलकर देश को आगे ले जाएंगे।
बीजेपी के खिलाफ बोलते ही देश में छापे पड़ जाते हैं। उनसे मिलकर रहने वालों को बचाया जाता है। नीतीश जी ने बिल्कुल सही समय पर उनका साथ छोड़कर महागठबंधन बना लिया। हम लोग एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे तो हमारी जीत पक्की है।
जब-जब बिहार लड़ता है जब-जब दिल्ली हारता है। नीतीश जी की पार्टी के साथ इन्होंने क्या-क्या नहीं किया। महाराष्ट्र वाला खेल करना चाहते थे, सीबीआई का डर दिखा रहे थे। बिहार की धरती ने बीजेपी को संदेश दे दिया है। जब बिहार कर सकता है तो देश क्यों नहीं कर सकता है।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…