Bihar

बिहार में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को तोहफा, मुफ्त में NEET-IIT JEE की कोचिंग कराएगी सरकार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के डाक्टर और इंजीनियर बनने के सपने साकार होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर नये सत्र से 11वीं में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग की लड़कियों को आवासीय सुविधा के तहत आनलाइन पढ़ाई और निशुल्क मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की कोचिंग देने जा रही है। इसकी सारी तैयारियां अभी से जिलों में करायी जा रही है।

एक शैक्षणिक सत्र में 35 हजार से ज्यादा लड़कियों को मिलेगा लाभ

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार के मुताबिक, राज्य के सभी 38 जिलों में स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष से ग्यारहवीं में जितने भी छात्र-छात्राएं नामांकन लेंगे, उन्हें कोचिंग दी जाएगी।

जो जीव विज्ञान लेकर पढ़ेंगे, उन्हें मेडिकल की कोचिंग मिलेगी और जो गणित विषय लेकर पढ़ेंगे, उन्हें इंजीनियरिंग की कोचिंग दी जाएगी। एक शैक्षणिक सत्र में 35 हजार से ज्यादा लड़कियों को आनलाइन पढ़ाई का लाभ मिलेगा।

बड़े कोचिंग संस्थानों से उपलब्ध होगी स्टडी मटेरियल

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग की ओर से संचालित कन्या आवासीय विद्यालय (कक्षा छह से 12 तक) की छात्राओं को मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। वहीं छात्राओं को जेईई एवं नीट आदि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए नामचीन कोचिंग संस्थानों से तैयार स्टडी मटेरियल की हार्ड कापी एवं साफ्ट कापी दी जाएगी।

साथ ही सप्ताह में एक दिन विशेषज्ञों द्वारा स्पेशल क्लास लिया जाएगा, जिसमें छात्राओं को होने वाली समस्या को दूर किया जाएगा। विभाग ने आनलाइन क्लास के लिए कन्या आवासीय विद्यालयों में टीवी स्क्रिन, नेट, वेब के साथ ही डिजिटल ब्लैक बोर्ड की व्यवस्था की है। सभी आवासीय विद्यालयों में संचालित होने वाली आनलाइन क्लास की निगरानी मुख्यालय से की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

18 घंटे ago