Bihar

अब बिहार में बेहतर प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को सीधे ए ग्रेड की सरकारी नौकरी मिलेगी, नीतीश कुमार ने किया NIDJAM का उद्घाटन

बिहार में खेल में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अब तक ग्रेड 3 में नौकरी मिलती थी, लेकिन अब ग्रेड 1 में सीधी तौर पर नौकरी देंगे। उसमें अब किसी तरह का कोई इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं होगी। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है। दुनिया के सबसे बड़े नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) 2023 का उद्घाटन करने के दौरान नीतीश कुमार ने यह घोषणा की। पटना के कंकड़बाग के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 18 वें NIDJAM 2023 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो 9 से 12 फरवरी तक चलेगा।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय के साथ अन्य लोग भी उपस्थित थे। यह पहली बार है जब बिहार इसकी मेजबानी कर रहा है। इस तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में लगभग 250 से अधिक प्रतिभाशाली एथलेटिक्स शामिल हो रहे हैं, जिन्हें यहां के परफॉर्मेंस के आधार पर ओलंपिक में चयन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

NIDJAM में चयन की यह है प्रक्रिया 

18वां नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में शामिल होने से पहले प्रतिभागी खिलाड़ियों को सबसे पहले जिला स्तर पर आयोजित होने वाले एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सफल होना पड़ता है। बिहार के 38 जिलों और दो पुलिस जिलों से करीब 520 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो NIDJAM में शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता की समाप्ति होने पर अंत में 15 सदस्यीय चयन समिति करीब 250 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करेंगे जिन्हें भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए राष्ट्रीय शिविर में ओलंपिक के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

यह है NIDJAM का उद्देश्य 

जिला स्तर पर होने वाले 14 और 16 वर्ष से कम उम्र के एथलेटिक्स प्रतिभा चयन खोज प्रतियोगिता में देश भर के जिलों से एक लाख से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का लक्ष्य यह है कि देश के कोने कोने से कम उम्र में ही प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षित किया जाना ताकि वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक चैम्पियन के रूप में शामिल हो सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

पीएम मोदी की वैशाली सभा में मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से लोग जुटेंगे; NDA की बड़ी तैयारी

बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

11 घंटे ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

23 घंटे ago