Bihar

बिहार में घर बनाना होगा और महंगा, सरकार के इस कदम से बढ़ेंगे ईंटों के दाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार में मकान बनाना अब और महंगा हो जायेगा. बिहार सरकार ने लगान नहीं चुकानेवाले ईंट भठ्ठों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. ऐसे में आनेवाले दिनों में ईंट के दाम बढ़ेंगे. बिहार में अभी बड़ी संख्या में संचालित ईंट-भट्ठे टैक्स नहीं चुकाते हैं, लेकिन अब ऐसे भट्ठा संचालकों पर अब सरकार सख्ती करने जा रही है. इसके बाद संचालकों को ईंटों पर टैक्स हर हाल में चुकाना ही पड़ेगा. जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा. ईंट भट्ठा संचालक टैक्स की राशि ग्राहकों से वसूलेंगे. ऐसे में घर बनाने की लागत और बढ़ जाएगी.

ईंट भट्टों के खिलाफ कार्रवाई करेगी सरकार

बताया जाता है कि नीतीश सरकार ने टैक्स नहीं चुकाने वाले ईंट भट्टों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया है. राज्य सरकार ने 1 सप्ताह की मोहलत देते हुए अंतिम चेतावनी ईंट भट्ठा मालिकों को दे दी है. सरकार ने कहा है कि अगर ईंट भट्ठों के मालिक टैक्स का भुगतान नहीं करते हैं तो भट्ठों को बंद कर दिया जाएगा. यही नहीं भट्ठों में बनी ईंट को भी जब्त कर लिया जाएगा. इसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा.

खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों को भेजा पत्र

बिहार के खान एवं भूतत्व विभाग ने सभी जिलों को यह निर्देश जारी कर दिया है. इसके तहत खनिज विकास पदाधिकारी और खान निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम पांच ईंट भट्ठों का निरीक्षण करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है. विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जो ईंट-भट्ठा टैक्स न दे, उन्हें तत्काल बंद कर दिया जाये और वहां की ईंट को जब्त कर लिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

32 मिनट ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

6 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

16 घंटे ago