Bihar

बिहार के कैंसर के मरीजों के लिए अच्छी खबर, अप्रैल तक पटना एम्स में शुरू हो जायेगा इलाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना. बिहार में कैंसरग्रस्त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बिहार में कैंसर का समुचित इलाज नहीं होने के कारण इन्हें इलाज के लिए दिल्ली या फिर मुंबई जाना पड़ता है. अगले दो माह में बिहार के कैंसर मरीजों के लिए केंद्र सरकार पटना में ही इलाज की व्यवस्था करने जा रही है. पटना एम्स में दो माह के अंदर कैंसर का इलाज शुरू हो जाने का आश्वासन पटना के सांसद को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पिछले दिनों मुलाकात के दौरान दिया था.

अब कैंसर के इलाज की सुविधा पटना में भी उपलब्ध होगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब कैंसर के इलाज की सुविधा पटना में भी उपलब्ध होगी. उम्मीद है कि आनेवाले दो से तीन महीने में पटना एम्स में इसका प्रोपर इलाज शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की थी. इस दौरान बिहार में कैंसर की समस्या से निपटने के लिए पटना एम्स में इसके इलाज की पर्याप्त व्यवस्था कराने का आग्रह किया था, ताकि कैंसर रोगी और उनके परिजनों को इलाज के लिए बिहार से बाहर ना जाना पड़े.

तीन महीने में पटना AIIMS में कैंसर का इलाज शुरू

इस मुलाकात में मनसुख मंडाविया ने आश्वस्त किया है कि बिहार के लोगों को अब इलाज के लिए बाहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी. उन्होंने जानकारी दी कि इसके लिए फैकल्टी की नियुक्ति जल्द की जायेगी. अगले दो से तीन महीने में पटना AIIMS में कैंसर का इलाज शुरू हो जाएगा. पटना सहित बिहार के विभिन्न इलाकों में कैंसर पेशेंट की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में कैंसर जैसी बीमारी की रोकथाम के साथ रोगियों के बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में उच्च स्तरीय व्यवस्था करना बहुत जरूरी है.

अभी होता है यहां इलाज 

फिलहाल पटना में कैंसर के संपूर्ण इलाज के लिए लोग आईजीआईएमएस पटना पीएमसीएच और महावीर कैंसर संस्थान की ओर रुख करते हैं. कैंसर के बड़ी तादाद में मरीजों को देखते हुए पटना एम्स में कैंसर के इलाज की संपूर्ण सुविधा शुरू हो जाने से लोगों को काफी फायदा होगा और महावीर कैंसर संस्थान आईजीआईएमएस समेत दूसरे अस्पतालों में कैंसर रोगियों की भीड़ को कम करने में भी सहायक होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

23 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

23 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

1 दिन ago