Bihar

बिहार को मिले सात ट्रेनी IPS अफसर, सभी को सहायक SP बनाकर किया गया जिला अलॉट…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु सात अधिकारियों को एएसपी के रूप में जिला आवंटित किया गया है. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. यह सभी ट्रेनी आईपीएस अधिकारी 2020 एवं 2021 बैच के हैं. इन सभी को राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद से प्रथम चरण का प्रशिक्षण समाप्त कर 29 सप्ताह के जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है.

सभी सात आईपीएस 5 मार्च 2023 को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में योगदान देंगे. इन ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिला आवंटित किया गया है. उन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में काम करना होगा. शेखर चौधरी को सारण, अपराजित को भागलपुर, वैभव चौधरी को पूर्वी चंपारण, सोनाक्षी सिंह को पटना, भानु प्रताप सिंह को नालंदा, परिचय कुमार को मुंगेर और भावरे दीक्षा अरुण को सीतामढ़ी भेजा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago