Bihar

बेरोजगारी और महंगाई से तनाव में युवा, इसलिए हिंसा कर रहे; पटना कांड पर बोले नीतीश कुमार के मंत्री

पार्किंग के मामूली विवाद में बिहार की राजधानी पटना का जेठूली गांव 2 दिनों से तनाव की आग में जल रहा है। घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इस हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने हत्यारों के घर और संपत्ति को आग के हवाले कर दिया। इस बीच हिंसा की इस बड़ी वारदात को लेकर बिहार सरकार के मंत्री समीर महासेठ का अजीबोगरीब और गैर-जिम्मेदाराना बयान सामने आया है।

कभी सुशासन बाबू के नाम से विख्यात रहे नीतीश कुमार की सरकार के मंत्री समीर महासेठ पटना हिंसा पर अपनी ही सरकार को घेरने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बेरोजगारी और महंगाई के तनाव में युवाओं ने इस हिंसा की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को रोजगार मिला होता तो यह घटना नहीं होती। बेरोजगारी से परेशान लोग अक्सर हिंसा की ऐसी वारदातों में शामिल हो जाते हैं। समीर महासेठ बिहार के उद्योग मंत्री हैं। शायद वह भूल रहे हैं कि राज्य के लोगों को रोजगार देने के लिए उनकी भी बड़ी जिम्मेदारी है।

हालांकि उद्योग मंत्री ने बिहार की राजधानी पटना में हुई हिंसा की इस बड़ी वारदात के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। अगर वह पूरा किया होता तो हिंसा की वारदात नहीं होती। लेकिन, उद्योग मंत्री यह भूल गए कि बेरोजगारों को काम देना उनकी भी जिम्मेदारी है। बिहार सरकार ने 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का वादा किया है।

घटना के दूसरे दिन भी जेठुली गांव उबलता रहा। उपद्रवियों ने जगह-जगह आगजनी सहित आईटीआई सेंटर में तोड़फोड़ की। लोग फायरिंग करने वालों के घरों में घुस गए और वहां आगजनी और लूटपाट की। उपद्रवियों को रोकने पहुंचे पुलिस बल पर जमकर पथराव किया। पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें दर्जन भर लोगों को चोटें आई हैं। यह अफवाह भी फैली कि पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की है पर ग्रामीण एसपी ने इसे खारिज कर दिया।

उधर, फतुहा के जेठुली गांव में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में घायल तीसरे शख्स मुनारिक राय (45) की सोमवार की दोपहर मौत हो गई। उनका पीएमसीएच में इलाज चल रहा था। वहीं घायल चनारिक राय पीएमसीएच में इलाजरत हैं। उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। जबकि घायल नागेंद्र राय को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह अपने पुत्र रौशन के अंतिम संस्कार में शामिल भी हुए। पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। हत्या और उपद्रव फैलाने में अबतक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जेठुली में उपद्रव व आगजनी करने वाले 12 लोगों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया, जबकि हत्या मामले में भी एक शख्स को दबोचा गया है। पुलिस ने रविवार को फायरिंग करने वाले सात लोगों गिरफ्तार किया था। फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

3 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

3 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

3 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

4 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

11 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

18 घंटे ago