Bihar

रैली में शिक्षक अभ्यर्थियों को लेकर CM नीतीश का बड़ा बयान, कहा-‘बहाली भी होगी, शिक्षकों का वेतन भी बढ़ेगा’

बिहार के पुर्णिया में आज महागठबंधन की रैली हुई. रैली को संबोधित करते हुए सूबे के सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षक अभ्यर्थियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शिक्षक अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही शिक्षक अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी और शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी भी की जाएगी. रैली को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सीएम नीतीश ने कहा कि सातों पार्टियों ने मिलकर तय किया कि पहली रैली पूर्णिया में करेंगे. जब हम लोगों ने महागठबंधन बनाया तो दिल्ली से दो नेता हैं, एक प्रधानमंत्री हैं और गृह मंत्री. क्या अनुभव है इन लोगों का? क्या देश की आजादी को जानते हैं?

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन बनाया तो दिल्ली से दो नेता आए. एक प्रधानमंत्री हैं और गृह मंत्री. हिंदू-मुस्लिम को बांट रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम बिहार में हम धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होने देंगे. मुस्लिम को बांटना चाहते हैं. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र ने बिहार के लिए की गई घोषणा की राशि नहीं दी. बीजेपी व पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वो चाहे कितना भी घूम लें, 2024 में 100 सीट भी नहीं मिलेगा. बीजेपी देश का बंटवारा कराना चाहती है और वह अटल बिहारी वाजपेयी को भी भूल चुकी है.

पत्रकारों पर उठाया सवाल

नीतीश कुमार ने पत्रकारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां कितनी बड़ी संख्या में पत्रकार लोग है, लेकिन होगा क्या. सब जगह कब्जा कर लिया है. कोई भी काम देश के हित में नहीं कर रहे लेकिन कहीं जाएंगे तो कुछ न कुछ बोलते रहते हैं. यहां आकर क्या-क्या बोल दिए, कोई काम बिहार के लिए किया है. जो इन लोगों ने घोषणा किया था, 2015 में विधानसभा चुनाव से पहले तब इन लोगों ने कह दिया बिहार की मदद करेंगे. जितना मदद करने का ऐलान किया, आज तक नहीं हुआ. हो वहीं रहा है जो केंद्र की योजना है, उसी में से मदद हो रहा है. 1 लाख 25 करोड़ की घोषणा कर दिए थे, केंद्र की ओर से आज तक मात्र 59 लाख मिला है.

सिर्फ बातें करती है बीजेपी

पूर्णिया में जब आए थे, एयरपोर्ट बनना था, सबसे पहले यहां बनना था, नहीं बना. लोगों के आने का रास्ता बना, उन लोगों ने जितना जमीन देने को कहा, हम सब देने को तैयार है लेकिन शुरू क्यों नहीं हुआ. यहां आकर कह दकिया चालू हो गया क्या चालू हो गया. यहां आकर सिर्फ कहना है, करना कुछ नहीं है. जो काम राज्य सरकार कर रही है, उसके लिए कितनी बार मीटिंग की. आज तक नहीं किया, हमें बहुत अफसोस है. करना उनको है, कर नहीं रहे हैं. चाहे वो जितना चीज बोले कोई मतलब नहीं है. बिहार के विकास के लिए एक-एक काम हमलोग कर रहे हैं. सब काम हमलोग कर रहे हैं. लोगों की सुविधा के लिए, लोगों को आगे बढ़ाने के लिए… विकास का काम चलता रहेगा. हर काम का देखरेख जारी रहेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

2 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

7 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

9 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

9 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

9 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

11 घंटे ago