Bihar

पटना में बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम:बापू सभागार में कांच का दरवाजा टूटा, तेजस्वी के निकलते कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बच गए. दरअसल, तेजस्वी यादव शुक्रवार को पटना के बापू सभागार में कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. इस दौरान जब डिप्टी सीएम कार्यक्रम स्थल से निकल रहे थे तो उनसे मिलने के लिए वहां पर लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी.

इसी दौरान तेजस्वी यादव जब दरवाजे से बाहर निकले तो उनके निकलते ही शीशे का दरवाजा टूट गया. इस दौरान तेजस्वी बाल-बाल बच गए. इस घटना में दो हो लड़कियां घायल हो गईं.

हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर गेट का शीशा बिखरकर चकनाचूर हो गया. दरवाजे का शीशा धक्कामुक्की के दौरान टूटा था. हालांकि गनीमत रही कि डिप्टी सीएम इस दौरान बाल-बाल बच गए.

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कार्यक्रम की जानकारी दी थी. तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा था कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर आयोजित राजकीय समारोह में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तेजस्वी जब निकल रहे थे, तभी धक्कामुक्की के दौरान दरवाजे का शीशा टूट गया. इस घटना में लड़कियां घायल हो गई हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

7 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

8 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

8 घंटे ago