Bihar

BPSC : बीपीएससी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, 3 किताब ले जाने की होगी इजाजत

बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट के 44 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बीपीएससी असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे से सवा 2 बजे तक होगा। यह नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के लिए होगी। इच्छुक उम्मीदवार अप्रैल में ही www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर इसके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके आवेदन सितंबर 2022 में लिए गए थे। कुल 44 पदों में 23 पद अनारक्षित हैं। 4 पद ईडब्ल्यूएस, 7  एसी, 8 एमबीसी, 1 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। एक पद पिछड़े वर्गो की महिलाओं के लिए आरक्षित है।

प्रारंभिक परीक्षा में किताब जाने की होगी इजाजत

प्रीलिम्स एग्जाम में अभ्यर्थियों को किताब ले जाने की इजाजत होगी। प्रत्येक सेक्शन के लिए एक ही किताब ले जाने की छूट होगी। यानी तीन पुस्तक ले जा सकते हैं। पुस्तकों में एनसीईआरटी, बिहार बोर्ड या आईसीएसई व अन्य बोर्ड के टेक्स्ट बुक ही मान्य होंगे। गाइड , फोटोकॉपी, नोट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

वेतनमान – वेतन स्तर – 7 , 44900-142400

चयन – परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान व गणित, रीजनिंग तीनों विषयों से 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न एक एक अंक के ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। परीक्षा 2 घंटे 15 मिनट की होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

3 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago