Bihar

बिहार: भारत-नेपाल सीमा पर आपस में भिड़े दो SSB जवान, एक ने दूसरे को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

नेपाल बॉर्डर के पास बिहार के सोनबरसा में एसएसबी के जवानों के बीच सोमवार को खूनी झड़प हो गई। 51वीं बटालियन एसएसबी कैंप में आपसी विवाद में साथी ने ही एक अन्य एसएसबी जवान को गोली मार दी। इस घटना में जवान जख्मीं हो गया। जख्मीं को आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बड़ी संख्या में एसएसबी के अन्य जवान जुटे हैं।

जख्मीं की पहचान धर्मेन्द्र कुमार के रूप में की गयी है। सूत्रों के अनुसार दो जवानों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर सोमवार की सुबह में दोनो के बीच बकझक हुई। बात इतनी बढ़ गई कि साथी जवान ने धर्मेंद्र पर गोली चला दी। धर्मेन्द्र के बायें पैर के जांघ में लगी। बताया गया है कि सदर अस्पताल में उपचार के बाद जख्मी जवान धर्मेंद्र को एक नीजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। एक इंस्पेक्टर की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

इस बड़ी घटना को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। एसएसबी 51 के कोई पदाधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं। धर्मेंद्र का इलाज करा रहे जवान भी गोली चलने के कारण को लेकर कुछ नहीं बता रहे हैं। सभी जख्मी जवान धर्मेंद्र कुमार के इलाज में व्यस्त होने की बात बता रहे हैं। एसएसबी के अधिकारी अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहें है कि गोली कैसे लगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

6 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

6 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

8 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

14 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

14 घंटे ago