बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन को परिहार नहीं मिलने की स्थिति में अपनी बेटी की शादी के लिए पैरोल पर रविवार को सहरसा जेल से बाहर आना पड़ा। सूचना है कि आनंद मोहन 15 दिनों के पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। इधर, जेल से बाहर आने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी 15 फरवरी को होनी है। शिवहर के विधायक और आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद ने बताया कि 15 दिनों का पैरोल मिला है। आनंद मोहन जेल से बाहर आ गए हैं। 15 को बहन सुरभि आनंद की शादी है। इसके लिए पैरोल की अप्लाई पहले ही कर दी गई थी।
चेतन आनंद ने बताया कि उम्मीद थी कि सरकार परिहार देगी, लेकिन, ऐसा नहीं हुआ तो सेव साइड लेते हुए हम लोगों ने पैरोल अप्लाई किया था। आनंद मोहन गोपालगंज के तात्कालीन डीएम जी कृष्णनैय्या हत्याकांड मामले में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।
दरअसल, गोपालगंज के पूर्व डीएम जी. कृष्णैया की हत्या में लोअर कोर्ट ने आनंद मोहन को फांसी की सजा सुनाई थी। लोअर कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट ने उम्रकैद में बदल दिया था। हालांकि पूर्व सांसद आनंद मोहन ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली।
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था। पिछले साल के 17 मई को आनंद मोहन कि उम्र कैद की सजा समाप्त हो गई थी। लेकिन, बिहार सरकार ने उन्हें रिहा नहीं किया। आनंद मोहन ने अपनी बेटी सुरभि आनंद की सगाई के लिए पैरोल लिया था। उसके बाद अब अपनी बेटी की शादी के लिए पैरोल पर बाहर आए हैं।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…