Bihar

एयरटेल 5G अब बिहार के इन 14 जिलों में, देखें अपने शहर के नाम..

भारत की अग्रणी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने आज बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, गोपालगंज, बाढ़, बिहारशरीफ, बिहटा, नवादा और सोनपुर में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं के शुरू करने की घोषणा की.

बिहार, झारखंड और ओडिशा, भारती एयरटेल के सीईओ अनुपम अरोड़ा एयरटेल की 5जी सेवाएं पहले से ही मुजफ्फरपुर, बोधगया, भागलपुर और पटना में उपलब्ध है. जैसे-जैसे कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा कर रही है, एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी. 5जी- सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज़ एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं जब तक कि रोलआउट अधिक व्यापक न हो जाएं.

अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कंपनी आने वाले समय में इन शहरों में कई अन्य स्थानों पर अपनी सेवाएं उपलब्ध कराकर अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी. इन शहरों में एयरटेल की 5जी सेवाएं इन क्षेत्रों में उपलब्ध हैं. लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, अनुपम अरोड़ा, ने कहा कि “मुजफ्फरपुर, बोधगया, भागलपुर और पटना के बाद अब बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, गोपालगंज, बाढ़, बिहारशरीफ, बिहटा, नवादा और सोनपुर में एयरटेल 5जी प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है.

इन चौदह शहरों में एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक तक की गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं. हम पूरे शहर में इसका विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं जो हमारे ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा.”

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago