Bihar

आज कैबिनेट मीटिंग में लग सकती है शिक्षक नियोजन नियमावली पर मुहर, अभ्यर्थियों की बढ़ी उम्मीद

शिक्षक नियोजन की उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों के लिए आज होने वाली कैबिनेट की बैठक बहुत अहम है. शिक्षक अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि इस कैबिनेट में सातवें फेज के तहत होने वाले शिक्षक नियोजन से संबंधित नियमावली पेश की जा सकती है. दरअसल कैबिनेट में नियमावली को पेश होने को लेकर बहुत दिनों से कयास लगाए जा रहे थे.

अभ्यर्थियों की बढ़ी आसः

खुद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा वक्त-वक्त पर दिए गए बयान और उनके द्वारा किए गए ट्वीट के बाद नियोजन की उम्मीद लगाए अभ्यर्थियों में उम्मीद की एक लहर दौड़ रही है. अभ्यर्थियों की उम्मीद को तब और बल मिला जब गत 3 फरवरी को शिक्षा मंत्री ने नियोजन को लेकर एक ट्वीट किया जिसके बाद हर तरफ यह चर्चा शुरू हो गई कि अंततः सातवें फेज नियोजन शुरू हो सकता है.

नियोजन के चार चरण हो चुके हैं पूरेः

बता दें कि 2006 में शिक्षक नियोजन की शुरुआत हुई थी. तब से लेकर अब तक नियोजन के चार चरण पूरे हो चुके हैं. इनमें प्राइमरी सेक्शन में अब तक तीन लाख 67 हजार के करीब शिक्षकों की बहाली हो चुकी है. जबकि सेकेंडरी और प्लस टू सेक्शन में अब तक 30 हजार के करीब शिक्षकों की बहाली हो चुकी है. शिक्षक नियोजन का पहला चरण सन 2006 में आयोजित किया गया था. जबकि छठा और अंतिम चरण 2022 के फरवरी माह में आयोजित किया गया था.

सातवें चरण की शिक्षक नियोजन को लेकर कयासः

सातवें चरण की शिक्षक नियोजन लेकर पिछले कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे. सातवें चरण की नियोजन की उम्मीद को तब और बल मिला, जब गत अगस्त माह में गठबंधन की सरकार बनी और शिक्षा मंत्री ने जताई कि जल्द ही सातवें चरण के शिक्षक नियोजन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा. कुछ दिन पहले जब ईटीवी भारत के साथ शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर से बातचीत हुई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि आगामी 24 फरवरी को कैबिनेट मीटिंग में सातवें चरण के नियोजन की नियमावली को पेश कर दिया जाएगा, जिसके बाद नियोजन की प्रक्रिया डिक्लेअर हो जाएगी.

कैबिनेट की बैठक के फैसले का इंतजारः

अब ऐसे में जब कैबिनेट की मीटिंग होनी है सबकी निगाहें कैबिनेट में उपस्थित होने वाले मुख्य बिंदुओं पर टिकी हुई है. अगर कैबिनेट में सातवें चरण के नियमावली को लेकर प्रस्ताव पेश हो जाएगा तो सातवें चरण के शिक्षक नियोजन को लेकर रास्ते खुल जाएंगे. जानकारी के अनुसार इस चरण में करीब दो लाख पदों पर बहाली होनी है.

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago