Bihar

बिहार: 6 माह में तीसरी बार हुई 20 साल की लड़की की शादी, गांववालों ने एक न सुनी, जबरन लगवा दिए सात फेरे

बिहार में शादी-ब्याह के अजब-गजब किस्से सामने आते रह रहे हैं, लेकिन यह मामला बिल्कुल अलग है। 20 साल की महिला की छह महीने के अंदर तीन शादियां हो गईं। दो शादियों में अगुआ की भूमिका निभाने वाला उसका तीसरा पति बना। बना क्या, लोगों ने पकड़-धकड़ कर बना दिया।

छह महीने में तीसरी बार मांग भराई गई

बेगूसराय के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी गांव से यह मामला सामने आया है। शादीशुदा आरती से मिलने पहुंचे युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने दोनों की शादी सोमवार की सुबह गांव के ही शिव मंदिर में करवा दी। इस शादी में गांव के ही लोगों ने वर-वधू पक्ष की भूमिका निभाई। इस जबरिया शादी की दुल्हन महज 20 साल की है और यह शादी इसलिए अनोखी है कि छह महीने में ही उसकी मांग में तीसरे युवक ने सिंदूर भरा है।

बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख पंचायत की आरती की पहली शादी छह महीने पहले वीरपुर थाना क्षेत्र के टांरी गांव में हुई थी। इस शादी में बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड पांच निवासी अशर्फी महतो के 24 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार ने अगुआ की भूमिका निभाई थी।

दूसरा पति गया दिल्ली तो तीसरा पहुंचा मिलने

युवती के मायके से पूर्व की रिश्तेदारी का फायदा उठाते हुए सिंटू कुमार ने शादीशुदा आरती को परेशान बता दूसरी शादी कुछ दिनों बाद अपने गांव के नीतीश कुमार से करवा दी। बाद में युवती के पिता ने मुफस्सिल थाना में सिंटू समेत अन्य लोगों के खिलाफ बहला-फुसलाकर लड़की भगा ले जाने का मामला दर्ज करवा दिया था। इधर आरती की दूसरी शादी के बाद सिंटू का आना-जाना नीतीश के घर होने लगा। दोनों इतने करीब आ गए कि नीतीश कुछ-कुछ समझते हुए धीरे से पिछले हफ्ते मजदूरी के नाम पर दिल्ली चला गया। नीतीश उधर गया और इधर रविवार की देर रात्रि आरती से मिलने सिंटू उसके घर पहुंच गया। इस बार ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर अगली सुबह आरती और सिंटू की शादी गांव के शिव मंदिर परिसर में करवा दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

2 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

10 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

10 घंटे ago