Bihar

बिहार के 12 विश्वविद्यालयों में 4638 असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली रद्द, पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार के 12 विश्वविद्यालयों में होने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली रद्द हो गयी है. बताया जा रहा है कि पटना हाईकोर्ट में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के बहाली के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ये बड़ा फैसला दिया है. इस याचिका पर कोर्ट ने अपना फैसला 10 जनवरी 2023 को सुरक्षित रख लिया था. आज इस फैसले को सुनाया गया है. बहाली के लिए बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा 2020 में विज्ञापन निकाला गया है.

पटना हाईकोर्ट ने नए सिरे से बहाली निकालने का दिया आदेश

पटना हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को आदेश दिया कि आरक्षण के प्रावधानों के अनुरुप नए सिरे से विज्ञापन निकाल कर इन पदों पर बहाली करने का आदेश. हालांकि, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कुछ विषयों, अरबी, फारसी व अन्य में अस्टिटेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति पर कोई प्रभाव नहीं होगा. इन विषयों में पदों की संख्या 150 है. प्रावधान के अनुसार आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती. मगर बहाली में इस गाइडलाइन का पालन नहीं किया है. इसी कारण से बहाली को रद्द कर दिया गया है.

कोर्ट ने नियुक्ति पत्र नहीं देने का दिया था आदेश

इस मामले की पैरवी पटना हाईकोर्ट में कर रहे वरीय अधिवक्ता पी के शाही ने बताया कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली के विज्ञापन में आरक्षण की सीमा का ध्यान नहीं रखा था. आरक्षण 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं दी जा सकती है. लेकिन आयोग ने कुल 4638 पदों में से केवल 1223 पद ही सामान्य श्रेणी के लिए रखा था. मामले में 20 दिसंबर 2022 को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि आयोग कोर्ट के अगले आदेश तक किसी अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र जारी नहीं करे.

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

31 मिनट ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

2 घंटे ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

2 घंटे ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

2 घंटे ago

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

11 घंटे ago