Bihar

उपेंद्र कुशवाहा पर CM नीतीश का बड़ा बयान, कहा-उनके बारे में मुझसे कुछ मत पूछिए

जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के दावे पर जदयू में आंतरिक कलह मचा हुआ है. राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी उपेंद्र कुशवाहा को साफ-साफ कह दिया हैकि पार्टी में कोई कमजोरी नहीं है. वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि वह उपेंद्र कुशवाहा से जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे. ना पार्टी का कोई आदमी बोलेगा.

उपेंद्र कुशवाहा के बयान के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि महागठबंधन अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा. इसपर जब सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा को करारा जवाब देते हुए कहा कि जो मन में आता है उपेंद्र कुशवाहा बोलते रहते हैं. उनके बारे में ना तो हम कुछ बोलेंगे और ना पार्टी का कोई आदमी बोलेगा. वह उपेंद्र कुशवाहा से जुड़े किसी सवाल का जवाब नहीं देंगे.

उपेंद्र कुशवाहा कह रहे हैं कि जदयू के बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं. तो सीएम ने कहा कि वो कुछ भी बोलते हैं. इससे पहले जब कल सीएम से यही सवाल किया गया था तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उनसे ही आप पूछ लीजिए. छोड़िए ये सब, आप उन्हीं से इसका जवाब पूछिए. आज उपेंद्र कुशवाहा के मुद्दे पर सीएम नीतीश का कड़ा रुख देखने को मिला. वहीं इस मामले पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी कह चुके हैं कि जदयू का कोई भी नेता बीजेपी के संपर्क में नहीं है. जो थे वह चले गए.

Avinash Roy

Recent Posts

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

43 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

4 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

10 घंटे ago