बिहार में उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला हुआ है. जब कुशवाहा बक्सर से पटना वापसी कर रहे थे, कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. वे तो इस हादसे में बच गए, लेकिन काफिले पर हुए हमले से बिहार की राजनीति में फिर सियासी उबाल आ गया है.
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा कि अभी भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिला में शामिल मेरी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका. सुरक्षाकर्मियों के दौड़ने पर सभी भाग निकले. अब किसने पत्थर फेंके, क्यों फेंके गए, अभी तक स्पष्ट नहीं है. लेकिन बिहार में पिछले कुछ दिनों में ऐसा कई बार देखा गया है जब नेताओं के काफिले पर इसी तरह से पत्थर फेंके गए हों.
कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले पर भी ऐसे ही हमला किया गया था. जब वे बक्सर में थे, तब उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और काफिले पर पत्थर फेंके गए. कहा गया था कि बिहार के बक्सर में किसानों ने जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. ऐसे में जब अश्विनी चौबे मौके पर पहुंचे तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा.
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…