Bihar

उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर अचानक हमला, चलाए गए पत्थर, बिहार के आरा की घटना

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा के काफिले पर हमला हुआ है. जब कुशवाहा बक्सर से पटना वापसी कर रहे थे, कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. वे तो इस हादसे में बच गए, लेकिन काफिले पर हुए हमले से बिहार की राजनीति में फिर सियासी उबाल आ गया है.

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर लिखा कि अभी भोजपुर जिला के जगदीशपुर में नयका टोला मोड़ के पास से गुजर रहे काफिला में शामिल मेरी गाड़ी पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया, पत्थर फेंका. सुरक्षाकर्मियों के दौड़ने पर सभी भाग निकले. अब किसने पत्थर फेंके, क्यों फेंके गए, अभी तक स्पष्ट नहीं है. लेकिन बिहार में पिछले कुछ दिनों में ऐसा कई बार देखा गया है जब नेताओं के काफिले पर इसी तरह से पत्थर फेंके गए हों.

कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले पर भी ऐसे ही हमला किया गया था. जब वे बक्सर में थे, तब उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और काफिले पर पत्थर फेंके गए. कहा गया था कि बिहार के बक्सर में किसानों ने जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. ऐसे में जब अश्विनी चौबे मौके पर पहुंचे तो उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से रविवार को शहर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

12 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

1 दिन ago