Bihar

तजाकिस्तान में फंसे बिहार के दर्जनभर श्रमिक, 14 घंटे काम और दिया जा रहा गंदा खाना, सरकार से वापसी की लगाई गुहार

रोजी रोटी की तलाश में लगातार विदेश जा रहे भारतीय मजदूरों के फंसने की घटनाएं खूब सामने आ रही है. ऐसा ही मामला अब ताजिकिस्तान से सामने आया है. दर्जन भर भारतिय मजदूर कंपनी की मनमानी के कारण वहां फंसे हैं. वहां उनको खाने पीने के लिए लाले पड़े हैं. इसमें आधा दर्जन से अधिक युवक बिहार के रहने वाले है जिसमें से सीवान के कई कई मजदूर शामिल हैं. ये भारत आने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं.

लाखों रुपये एजेंट को देकर गए थे ताजिकिस्तान

भारत से रोजी रोटी की तलाश में ताजिकिस्तान गए दर्जनों मजदूर कंपनी की मनमानी के कारण फंस गए हैं. मजदूरों और उनके परिजनों का कहना है कि  विदेश भेजने वाली दिल्ली की परी इंटरप्राइजेज ने लाखों रुपये लेकर वहां की टीजीएम  कंपनी के लिए भेजा था. दिल्ली की परी एंटरप्राइजेज ताजिकिस्तान की टीजीएम कंपनी को मजदूरों के हित में काम करने वाली बता कर एक महीने पहले भेजा था.

मजदूरों के साथ की जा रही ज्यादती 

एग्रीमेंट के अनुसार 11 घंटे ड्यूटी और खाने पीने की जिम्मेदारी कंपनी की थी, लेकिन वहां पहुंचने पर कंपनी मनमानी करने लगी. मजदूरों से 11 घंटे के बजाय 14 घंटे काम कराया जा रहा है. ओवरटाइम भी नहीं दिया जा रहा है. खाने पीने के भी लाले पड़े हैं. खाना के नाम पर सिर्फ उबला हुआ आलू और चावल के साथ-साथ पीने के लिए पहाड़ों से बहने वाला गंदा पानी दिया जा रहा. वह भी समय पर नहीं दिया जाता है जिसके कारण कई मजदूर मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार पड़ गए हैं. मजदूरों को न तो सिम दिया गया है और न ही उन्हें परिजनों से बात करने दिया जा रहा है.

वतन वापसी की लगा रहे गुहार

ताजिकिस्तान में फंसे भारतीय मजदूरों में आधा दर्जन से अधिक मजदूर बिहार से हैं. इनमें से सीवान के हरदिया बंगरा गांव के रमाकांत कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, ओरमा गांव के ओमप्रकाश, तेलियाबाग गांव के मंटू सिंह, नवादा गांव के मोतिम अंसारी, दरौली के मोरवा गांव के नंद जी, वियही गांव के सुनील कुमार और गोपालगंज के भोरे कल्याणपुर के हरिकेश यादव सहित कई मजदूर शामिल हैं. सभी लोग अपनी वतन वापसी के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

8 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

8 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

9 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

15 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

16 घंटे ago