Bihar

बिहार: 3 माह के लिये सस्पेंड हुई 65 वर्षीय बुजुर्ग शिक्षक को डंडा से पीटने वाली दोनों लेडी कांस्टेबल

बिहार के कैमूर में 2 लेडी कॉन्स्टेबल ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग टीचर की पिटाई कर दी। बुजुर्ग टीचर बार-बार पूछ रहे कि मेरी गलती क्या है, ये तो बताइए…मैं तो साइकिल से सड़क पार कर रहा था, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। दनादन लाठियां टीचर पर चलाती रहीं। डर कर कोई रोकने तक नहीं आया।

65 साल के टीचर को डंडा मारती दोनों लेडी कॉन्स्टेबल का यह मामला शुक्रवार का है। हालांकि वीडियो आज सामने आया है।

इधर मीडिया में खबरें आने के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई भी कर दी है। एसपी ललित मोहन शर्मा के अनुसार नंदिनी कुमारी और जयंती कुमारी नाम की दोनों महिला कांस्टेबल को 3 माह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

विद्यालय से पढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे

यह मामला कैमूर जिले के भभुआ शहर के मंडल कारागार के पास शुक्रवार दोपहर का बताया जा रहा है। बरहुली गांव निवासी नवल किशोर पांडेय डीपीएस (धमेंद्र पब्लिक स्कूल) में टीचर हैं।

शुक्रवार दोपहर वह स्कूल की छुट्‌टी के बाद घर लौट रहे थे। मंडल कारागार से पास सड़क पर जाम लगा था। दो महिला पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगी थीं। एक लेन का ट्रैफिक बंद था। इसी दौरान बुजुर्ग शिक्षक पैदल ही सड़क पार करने की कोशिश करने लगे। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।

…दनादन लाठियां बरसाने लगीं

टीचर और महिला पुलिसकर्मियों में कहासुनी हो गई। इस पर दोनों महिला पुलिसकर्मी बुजुर्ग पर लाठियां लेकर टूट पड़ीं। वर्दी के डर के मारे कोई उस बुजुर्ग टीचर को बचाने नहीं आया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

7 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

8 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

8 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

21 घंटे ago