Bihar

‘कैकई’ की तरह कोपभवन में बैठे रहे ‘जगदानंद’…अब सीमा लांध रहे, RJD अध्यक्ष पर भड़के ‘शिवानंद’

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखऱ ने रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया है। इसके बाद राजनीतिक बवाल मच गया है। न सिर्फ विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष भी चंद्रशेखऱ के खिलाफ हो गया है। जेडीयू ने शिक्षा मंत्री के बयान पर गहरी आपत्ति जताई है और राजद नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है। इधर राजद में भी चंद्रशेखऱ के बयान पर बवाल मचा है। चंद्रशेखर के बयान का समर्थन करने के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पूरी तरह से घिर गये हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने जगदानंद सिंह के निर्णय पर गहरी नारजगी जताई है और कह दिया कि ये सीमा लांघ रहे हैं. शिवानंद ने जगदानंद को कैकयी कह दिया।

भड़के शिवानंद ने जगदानंद को खूब सुनाया

शिवानंद तिवारी ने आज फिर कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखऱ ने रामचरितमानस को लेकर जो बातें कही हैं उस पर पार्टी का क्या स्टैंड यह तय जगदानंद सिंह नहीं कर सकते. तेजस्वी यादव निर्णय लेंगे। हमने कल भी राजद के प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपनी आपत्ति दर्ज की थी. आज भी हम कह रहे हैं कि चंद्रशेखऱ के पक्ष में जगदानंद सिंह को बोलने की क्या जरूरत थी ? राजद अध्यक्ष ने रामचरितमानस को लेकर जो बातें कही हैं वह जगदानंद सिंह का निजी स्टैंड है न कि पार्टी का.

शिवानंद तिवारी ने साफ कहा कि जगदानंद सिंह ने सीमा का अतिक्रमण किया है. उनको लालू-तेजस्वी ने बहुत विश्वास के साथ अध्यक्ष बनाया था. अध्यक्ष इसलिए बनाया था कि वे पार्टी के हित में काम करेंगे . पार्टी के हित में काम कर करेंगे इसका मतलब क्या है? हमको तो उनपर संदेह हो रहा है .वह किस लिए उस कुर्सी पर बैठे हैं? 2 महीना कोप भवन में बैठे रहे… कैकई की तरह. 2 महीने के बाद आए, तेजस्वी ने इतना सम्मान दिया, खुद गाड़ी ड्राइव कर आपको कुर्सी पर लाकर बिठाया, इसीलिए कुर्सी पर बिठाया था कि आप सीमा का अतिक्रमण करें. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आयेंगे तो बातचीत होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

4 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

5 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

5 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

6 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

12 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

13 घंटे ago