Bihar

बिहार: नये साल पर प्रधान डाकघर कार्यालय को डिप्टी पोस्ट मास्टर ने बनाया मयखाना, शराब पार्टी करते दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में डिप्टी पोस्ट मास्टर को नशा करना भारी पड़ गया. नए साल पर कंपनी बाग स्थित प्रधान डाक घर कार्यालय परिसर में शराब पार्टी करते डिप्टी पोस्ट मास्टर दीनानाथ प्रसाद साह एवं पूर्व डिप्टी पोस्ट मास्टर अभय कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अभिनव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है. दोनों का प्रधान डाक घर कार्यालय परिसर में ही ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद उन्हें छाता चौक स्थित उत्पाद थाना लाया गया.

प्रधान डाकघर के कुछ कर्मचारियों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि पहले भी कई बार दोनों कार्यालय परिसर में शराब का सेवन कर चुके हैं. लेकिन, किसी ने पुलिस या उत्पाद विभाग को इसकी शिकायत नहीं की थी. रविवार की शाम उत्पाद विभाग की टीम के पहुंचने से पहले शराब पार्टी में शामिल अन्य लोग वहां से निकल गये.

मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि टीम के पहुंचने पर साहब नशे में थे. उन्होंने टीम को देखकर कहा कि इससे किसी की चिट्ठी नहीं बदलेगी फिर पीने में क्या परेशानी है.हालांकि, टीम शराब का सेवन करने वाले अन्य लोगों के बारे में जानकारी ले रही है.

उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि रविवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि प्रधान डाकघर परिसर में धार्मिक आयोजन की आर में शराब पार्टी होनी है. सूचना के आलोक में इंस्पेक्टर अभिनव के नेतृत्व में टीम को छापेमारी करने भेजा. इस दौरान कैंटिन के पास पूर्व डिप्टी पोस्ट मास्टर व वर्तमान डिप्टी पोस्टमास्टर को गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ उत्पाद थाने में सोमवार को अभियोग दर्ज करके कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा. बताया जा रहा है कि डिप्टी पोस्ट मास्टर पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

5 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

16 घंटे ago