Bihar

शरद यादव के निधन से बिहार में शोक की लहर, नीतीश बोले- मर्माहत हूं; लालू ने कहा- आघात लगा

बिहार की सियासत के भीष्म पितामह शरद यादव नहीं रहे। गुरुवार की देर रात 75 साल की आयु में गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उनका निधन हो गया। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने उनके निधन की सूचना ट्वीट के जरिये दी। उनके निधन की सूचना मिलते ही बिहार समेत पूरे देश के राजनीतिक हलके में भारी शोक की लहर फैल गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

शरद यादव के निधन से मर्माहत हूं : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शरद यादव से उनका बहुत गहरा लगाव था। वह महान समाजवादी नेता थे। शरद यादव का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। मैं मर्माहत हूं। उनका निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे।

बड़े भाई शरद यादव के निधन से आघात लगा है : लालू यादव

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर सिंगापुर से वीडियो के माध्यम से शोक संदेश जारी किया और कहा कि बड़े भाई शरद यादव जी के निधन के खबर सुन कर काफी विचलित हुआ हूं, दुखी हूं और काफी आघात लगा है। शरद यादव, मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार और बहुत सारे नेता सब लोग डॉक्टर राम मनोहर लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर के सानिध्य में राजनीति करते आ रहे हैं। आज एकाएक खबर मिला, मैं सिंगापुर में हूं कि वे हमलोगों के बीच में नहीं रहे। वे एक महान समाजवादी नेता थे, स्पष्टवादी थे। शरद जी और मैं कभी कभी लड़ भी जाता था,बोलने के मामले में विचारों को रखने के मामले में, लड़ाई का कोई कटु बात नहीं रहता था। लाखों लाख मित्रों को छोड़कर, वे हमलोगों को छोड़कर कैसे उठ गए, भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दें, शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दें।

अभिभावक शरद यादव जी के निधन से मर्माहत:तेजस्वी यादव

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूं। कुछ कह पाने में असमर्थ हूं। माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई। दुख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है। ज्याद कुछ कहने को है नहीं। कुछ दिन पहले आदरणीय नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का निधन हुआ, अब खबर मिली शरद जी का निधन हुआ है। हम सब समाजवादी विचारधारा के मानने वाले लोग एकजुट रहकर नेताजी व शरद जी की कुर्बानियों को याद रखने की जरूरत है, उनके दिखाए हुए दिशा पर चलने की जरूरत है। कुछ दिनों पूर्व ही उनसे बात भी हुई थी, वे स्वस्थ थे और बार-बार यही कह रहे थे, समाजवादियों के सामने जो चुनौतियां हैं, उसको निबटने में आगे बढ़कर लड़ाई लड़ो।

शरद जी का निधन अत्यंत ही दुखद : उपेन्द्र कुशवाह

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि महान समाजवादी नेता एवं देश में सामाजिक न्याय के वर्तमान समय के सबसे बड़े व सच्चे प्रहरी, हमारे अभिभावक शरद यादव जी के निधन की खबर अत्यंत ही दुखद हैं। उनके जाने से देश में सामाजिक विषमता के खिलाफ एक खास किस्म के संघर्ष का अंत हो गया। इस‌ दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की ताकत दें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

7 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

10 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

10 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago