Bihar

बिहार में बेखौफ शराब माफिया ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियों में तोड़फोड़ कर साथियों को छुड़ा ले गए; शराब नष्ट कर दी

बिहार में शराब धंधेबाजों द्वारा उत्पाद विभाग और पुलिस टीम पर हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला भोजपुर जिले से आया है। जगदीशपुर थाना इलाके में शुक्रवार रात शराब धंधेबाजों को पकड़ने गई उत्पाद पुलिस टीम पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर ईंट और पत्थर बरसाए, जिसमें इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए। रोड़ेबाजी के दौरान पुलिस की गिरफ्त से 4 आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के घाघा गांव की महादलित टोली में शुक्रवार रात शराब के धंधेबाजों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने गई टीम पर रोड़ेबाजी की गई। इसमें एक इंस्पेक्टर और तीन दरोगा सहित नौ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। हमले के दौरान धंधेबाजों ने अपने चार साथियों को छुड़ा लिया।

उत्पाद विभाग की टीम ने दस आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा लिया था। इस बीच पुलिस पर हमला किया गया। ईंट-पत्थर भी बरसाए गए। इसमें इंस्पेक्टर चौधरी सूर्य भूषण नारायण, दारोगा पूजा कुमारी, राहुल दूबे, अजीत कुमार, एएसआई जीतेंद्र कुमार, राम प्रसाद यादव, जय राम यादव, सिपाही मनीष कुमार, ड्राइवर मिथलेश कुमार सहित नौ लोग जख्मी हो गए।

एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर पुलिस विशेष टीम गठित की है, जो जो हमलावरों और शराब कारोबारियों की धरपकड़ में जुट गई है। इसके लिए विभिन्न ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। इससे पहले भी पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों से शराब धंधेबाजों द्वारा पुलिस टीम पर हमले की खबरें आ चुकी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

21 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

1 दिन ago