Bihar

RJD ने कर ली BJP के साथ सेटिंग, कुशवाहा बोले- जेल जाने से बचने के लिए तेजस्वी कर रहे खेल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

आरजेडी विधायक और शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान क्या दिया बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया। बीजेपी के साथ साथ अब जेडीयू भी रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताने वाले मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ मजबूती के साथ खड़ी हो गई है। रामचरितमानस के विवाद को लेकर जेडीयू और आरजेडी नेता आमने सामने आ गए हैं। एक तरफ जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने पटना के राजवंशीनगर स्थित हनुमान मंदिर में मानस पाठ शुरू कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने खुले तौर पर कह दिया है कि आरजेडी के नेता बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। सुधाकर सिंह और प्रो. चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना इस बात को साबित करता है।

उपेंद्र कुशवाहा ने खुले तौर पर कहा कि आरजेडी के लोग बीजेपी को फायदा पहुंचा रहे हैं। रामचरितमानस के विषय पर बात करने का मतलब है कि आरजेडी फिल्ड में जाकर बीजेपी की पीच पर खेल रही है और उसे फायदा पहुंचा रही है। बीजेपी को फायदा पहुंचाने के मकसद से आरजेडी के लोग काम कर रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने खुद कहा है कि सुधाकर सिंह का बयान बीजेपी के अनुकूल है। सुधाकर सिंह बोलें या शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखऱ बोलें, इसपर राष्ट्रीय जनता दल को कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे नेताओं पर कार्रवाई नहीं होना सबसे दुख की बात है।

कुशवाहा ने कहा कि यह सिर्फ सुधाकर सिंह और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का मामला नहीं है बल्कि राष्ट्रीय जनता दल के शीर्ष नेतृत्व का मामला है। सभी को मालूम है कि आरजेडी के नेताओं समेत उसके शीर्ष नेता लगातार बीजेपी को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी के पार्टी के लोग लगातार गलत बयानबाजी कर रहे हैं यह जानते हुए भी वे चुप हैं। लोगों के बीच आशंका है कि आरजेडी किसी न किसी मामले में बीजेपी से दबकर काम कर रही है ताकि कुछ मामलों में केंद्र सरकार से उन्हें मदद मिल जाए। आरजेडी नेतृत्व के मौन रहने से ऐसी आशंकाओं को तो बल मिल ही रहा है। जितनी जल्दी ऐसे नेताओं पर कार्रवाई हो तो ऐसी आशंकाएं खारिज हो जाएंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

5 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

6 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

7 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

10 घंटे ago