Bihar

16 साल की रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में एक 16 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर देसी पिस्तौल से 50 वर्षीय एक महिला को गोली मार दी, नाबालिग को पकड़ लिया गया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने 2021 में महिला के 25 साल के बेटे पर रेप का आरोप लगाया था और वह शख्स फिलहाल जेल में है. अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) संजय कुमार सेन ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को शनिवार शाम करीब 5:30 बजे भजनपुरा के घोंडा इलाके में गोली चलने की सूचना मिली. जब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, तो उन्हें बताया गया कि महिला को उसके एक परिचित नाबालिग ने गोली मारी है और पीड़िता को स्थानीय निवासियों द्वारा जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस अस्पताल पहुंची, तो उसे पता चला कि महिला अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर किराने की दुकान चलाती है. वह अपनी दुकान पर थी, जब लड़की उसके पास आई, उसे गोली मार दी और फिर मौके से भाग गई.

पीड़िता, उसका परिवार और स्थानीय निवासी सभी आरोपी लड़की की पहचान करने में सक्षम थे. एक जांचकर्ता ने कहा कि लड़की को घंटों के भीतर पकड़ लिया गया और उसके द्वारा इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल बरामद कर ली गई है. पुलिस के मुताबिक, ‘यह सामने आया है कि नाबालिग लड़की ने 2021 में महिला के 25 वर्षीय बेटे पर बलात्कार का आरोप लगाया था. आरोपी के खिलाफ आईपीसी 376 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. वह फिलहाल जेल में बंद है.’

एक अन्य जांचकर्ता ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की ने महिला को गोली क्यों मारी, जबकि उसका बेटा पहले ही गिरफ्तार हो चुका था. पुलिस ने कहा, ‘जांच प्रारंभिक चरण में है और लड़की से लंबी पूछताछ के बाद उसके द्वारा महिला पर गोली चलाने का मकसद स्पष्ट हो जाएगा. हम मकसद का पता लगाने के लिए महिला, उसके परिवार और आरोपी के परिवार से भी बात कर रहे हैं.’ पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि लड़की के पास हथियार कैसे और कहां से आया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago