रविवार, मार्च 22, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharJobNEWS

सुनहरा मौकाः डाक विभाग में बम्पर बहाली, कहां करें आवेदन, क्या है अंतिम तिथि; यहां से जानें

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

नौकरी के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। डाक विभाग ने उनके लिए सुनहरा मौका ऑफर किया है। विभाग में भारी संख्या में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। बिहार में भी 1461 पद दिए गए हैं। सबसे ज्यादा पद बगल के राज्य उत्तर प्रदेश में हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा इसमें आवेदन कर अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

क्या है न्यूनतम योग्यता :

देशभर में डाक विभाग ने कुल 40,889 पदों के लिए भर्ती निकाली है। 10वीं पास अभ्यर्थी ग्रामीण डाक सेवकों के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 16 फरवरी तक अपना आवेदन कर सकते हैं। सबसे अधिक 7987 पद उत्तर प्रदेश सर्किल में है। वहीं बिहार से 1461 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

new file page 0001 1

यहां करें आवेदन  :

अभ्यर्थी नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। उन्हें indiapostgdsonline. gov. in पर जाकर आवेदन दाखिल करना होगा। भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेधा के आधार पर होगा। मेधा के आधार पर सिर्फ 10वीं में प्राप्ताकों को देखते हुए चयन किया जाएगा। ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक के पद भरे जाएंगे।

IMG 20230109 WA0007

अनिवार्य पढ़ाई :

डाक विभाग ने भर्ती के लिए पढ़ाई का मापदंड भी तय किया है। दसवीं की परीक्षा में गणित, स्थानीय भाषा के साथ साथ अंग्रेजी में पास होना अनिवार्य है। जो आवेदक इस योग्यता को पूरा नहीं करेंगे उन्हें मौका नहीं मिलेगा। गणित अंग्रेजी नहीं जानने वालों को नौकरी नहीं मिलेगी।

IMG 20211012 WA0017

कोटिवार पदों की संख्या इस प्रकार है :

वर्ग  /  पद

सामान्य 18122

ओबीसी 8285

एससी 6020

एसटी 3476

ईडब्ल्यूएस 3955

पीडब्ल्यूडी 292

पीडब्ल्यूडीबी 290

पीडब्ल्यूडीसी 362

पीडब्ल्यूडीडीई 87

1 840x760 1

1080 x 608

20x10 Hoarding 12.01.2023 scaled

IMG 20221203 WA0074 01

IMG 20230123 WA0094 01

Post 193 scaled

20201015 075150