Bihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नीतीश कुमार ने साधा निशाना, बोले- उन्हें क्या पता पिछड़ेपन का दर्द

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पिछड़ों का दर्द महसूस नहीं करने का आरोप लगाया है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए नीतीश कुमार कहा है कि विकसित राज्य के नेता होने के कारण प्रधानमंत्री हमारा दर्द महसूस नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्य तो पहले से विकसित था. उनको क्या पता इस पिछड़ेपन का दर्द. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज देने से उस राज्य के साथ पूरे देश का विकास होगा.

केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े

बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद संभवत पहली बार मुख्यमंत्री ने बुधवार को विशेष राज्य के मुद्दा उठाया. इस बार उन्होंने इस मुद्दे पर घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे-सीधे निशाने पर रखा. बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्थिति में केंद्र सरकार को इस पर विचार करना चाहिए, लेकिन वह हठधर्मिता बरत रही है. नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़ कर बिहार जैसे पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दे.

लंबे समय से यह मांग करते आ रहे हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से यह मांग करते आ रहे हैं. भाजपा के साथ जब नीतीश कुमार सरकार में थे, तब भी वह विशेष राज्य के दर्जे की मांग बार-बार उठाते रहे. बिहार को विशेष पैकेज दिये जाने पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी मांग से नहीं हटे. इस बार लंबे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री ने यह मांग उठायी है. आनेवाले समय में यह मांग एक बार फिर बिहार की राजनीति को लामबंद कर सकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

30 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

7 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

8 घंटे ago