Bihar

बिहार: फर्जी प्रमाणपत्र वाले 71 शिक्षकों की सेवा समाप्त करेगी सरकार, FIR के बाद 2 गिरफ्तार

बिहार में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षकों की सेवा समाप्त की जाएगी. हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कर रही निगरानी ने गोपालगंज में 71 शिक्षकों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया है. इस मामले में गोपालगंज के अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है. वहीं, शिक्षा विभाग ने निगरानी की रिपोर्ट पर नियोजन समिति को इन सभी 71 शिक्षकों को बर्खास्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी है. नियोजन इकाइयां इन सभी शिक्षकों की सेवा बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

जिला शिक्षा पदाधिकार राज कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्व में 38 शिक्षकों की सेवा बर्खास्त करने के लिए रिपोर्ट की गयी थी, अब 33 और शिक्षकों की प्रमाण पत्र निगरानी की जांच में फर्जी पाए गए हैं. कुल 71 शिक्षकों की नौकरी खत्म करने की कार्रवाई की जा रही है. डीइओ ने बताया कि बर्खास्त होने वाले सभी शिक्षकों के मानदेय को भी रिकवर करने का आदेश दिया गया है. कार्रवाई के साथ ही मानदेय की रिकवरी के आदेश को सख्ती से पालन करने का आदेश दिया गया है.

इन शिक्षकों पर हो चुकी है एफआईआर
शिक्षा विभाग के अनुसार नवप्रावि दुर्गा मंदिर, बतरदेह के शिक्षक अखिलेश कुमार गुप्ता, शिव प्रकाश पांडेय, सरफरा नया टोला की बबीता, नेउरी, पूरब टोला की रागिनी कुमारी, खजुरिया, पहलवान टोला के अशोक शर्मा, दुर्गेश कुमार, हलुवार के प्रियरंजन कुमार श्रीवास्तव, बैकुंठपुर प्रावि सिरसा धानुक टोला के राजेश कुमार सिंह, तालपुर कन्या के सुभाष कुमार राय, दिघवा ब्रह्म टोला के राहुल रंजन कुमार श्रीवास्तव, बांसघाट मसुरिया, बथानी टोला के अखिलेंद्र कुमार सिंह, बैकुंठपुर के मवि गंधुओं के नवीन कुमार मांझी, उमवि मझवलिया की उषा देवी, नवप्रावि महारानी, हथियाही, धर्मेंद्र कुमार साह, शंकरपुर, ओराडीह की गायत्री कुमारी, राप्रावि महम्मदपुर की राधा कुमारी, नवप्रावि चक पहाड़, महादलित टोली के शैलेश कुमार, अख्तरी खातून, मिथिलेश कुमार राम, बखरी टोला के अशोक कुमार यादव, उमवि चांदपुर बिलरपुर के रंजीत कुमार राम, मंगलपुर, धोबी टोला की अनु कुमारी, नवप्रावि लक्ष्मणपुर के सुजीत कुमार, टंडसपुर की बिंदु कुमारी, रंजीत राम, नवप्रावि रमपुरवां के राकेश कुमार, पिपरा गोपालपुर की सीमा कुमारी, केशोगौरा के मुकेश कुमार सिंह, कटहरिया के नीरज कुमार चौबे, प्रीति कुमारी, उमवि जलालपुर के अविनाश कुमार तथा नवप्रावि चांदपरना की दिव्या कुमारी पर प्राथमिकी दर्ज करायी जा चुकी है.

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

4 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago