Bihar

गजवा-ए-हिन्द: पटना में स्लीपर सेल की खेप तैयार कर रहा था मरगूब, NIA की चार्जशीट में कई बड़े खुलासे

गजवा-ए-हिन्द मामले में फुलवारीशरीफ के रहने वाले मरगूब उर्फ दानिश के खिलाफ एनआईए ने शुक्रवार को पटना की विशेष अदालत में चार्जशीट दायर कर दी। चार्जशीट में मरगूब पर देश विरोधी गतिविधियों समेत अन्य धाराएं लगाई गई हैं। मरगूब फुलवारी के मुनीर कॉलोनी में रहकर पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई देशों के संदिग्धों से वाट्सएप ग्रुप के जरिए जुड़ा था। इस ग्रुप में शामिल देश विरोधी ताकतों की मंशा भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ने की थी। मरगूब को गुप्त सूचना पर फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार किया था।

एनआईए का कहना है कि पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के मरगूब अहमद दानिश उर्फ ताहिर अहमद ने बीडी गजवा-ए-हिंद नाम का एक और ग्रुप बनाया था और सोशल मीडिया की जरिए इस ग्रुप से बांग्लादेशी नागरिकों को भी जोड़ा था। लंबी जांच पड़ताल और सबूतों को एकत्रित करते हुए एनआईए ने कहा कि उसका मकसद आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देना था।

अतहर परवेज और जलालुद्दीन के खिलाफ दर्ज केस के मुताबिक, उनकी गिरफ्तारी 11 जुलाई को की गई थी। इस बाबत गुप्त सूचना मिली थी कि 12 जुलाई के प्रधानमंत्री के बिहार आगमन के दौरान कुछ संदिग्ध फुलवारी शरीफ में जुटने वाले हैं। इस सूचना की जांच के बाद की गई छापेमारी में परवेज और जलालुद्दीन की गिरफ्तारी हुई।

सोशल मीडिया के जरिए ब्रेनवॉश

एनआईए के दर्ज मामले के मुताबिक, जांच में पता चला कि मरगूब उर्फ ताहिर उर्फ दानिश देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। वह सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए कई देशों के आतंकी संगठनों से जुड़ा है। वह गजवा ए हिंद नाम के वाट्सएप ग्रुप का एडमिन है। यहां वह नौजवानों को देश के खिलाफ भड़काने और उनका ब्रेनवॉश करने का काम किया करता था।

Avinash Roy

Recent Posts

ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के छह प्रभेद को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब बिहार के अलावा अन्य राज्यो में भी होगी व्यवसायिक खेती प्रजनक

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…

13 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…

39 मिनट ago

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

10 घंटे ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

21 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

22 घंटे ago