बीते दिसंबर आयोजित हुई बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत को लेकर युवा ने आज (बुधवार) पटना में विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं. परीक्षा के पहले शिफ्ट का पेपर आउट होने के बाद मामले में गिरफ्तारी भी हुई जिसके बाद से परीक्षा रद्द किए जाने की मांग उठ रही है.
परीक्षा के अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज गेट से प्रदर्शन शुरू किया. छात्रों का कहना है कि BSSC CGL-3 सचिवालय सहायक की सभी शिफ्ट की परीक्षाओं को रद्द किया जाना चाहिए. छात्रों का आंदोलन पटना कॉलेज से शुरू होकर गांधी चौक, मुसल्लहपुर हाट, भिखना पहाड़ी, नया टोला, हथुआ मार्केट, गांधी मैदान जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा तक बढ़ेगा. इस बीच प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है.
बता दें कि बीएसएससी परीक्षा की पहली शिफ्ट में ही परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक की जानकारी सामने आ गई थी. इसे लेकर गिरफ्तारी भी हुई जिसके बाद से छात्र सभी तीनो शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. छात्रों ने तीनो शिफ्ट की परीक्षाओं में धांधली होने का दावा भी किया.
लगभग 9 लाख उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए हैं. उम्मीदवारों का कहना है कि परीक्षा रद्द कर पुन: परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए ताकि सभी को एक फेयर चांस मिल सके.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…