बिहार के मधेपुरा में एक शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला. मुरलीगंज स्थित रजनी नगर वार्ड नंबर 17 निवासी कृष्णा वासुकी अपनी पत्नी के मायके चले जाने से नाराज था. परिजनों के मुताबिक रात के समय उसने घास काटने वाले धारदार कचिया से अपना गुप्तांग काट लिया. जब उन लोगों ने दर्द से कराहने की आवाज सुनी तो दौड़े-दौड़े उसके पास पहुंचे. आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया है.
युवक ने प्राइवेट पार्ट काटा:
यह मामला जिले के रजनीनगर गांव का है. जहां बिना बताए पत्नी के मायके चले जाने की वजह से पति ने अपने प्राइवेट पार्ट को काटकर घर के दरवाजे पर स्थित कुलदेवता के सामने रख दिया. जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिकी उपचार करने के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया. वहां से भी चिकित्सकों ने उसे रेफर कर हायर सेंटर पटना भेज दिया.
पत्नी के मायके जाने से था गुस्सा:
पीड़ित कृष्णा के परिजनों ने बताया कि यह पंजाब में रहकर अनाज मंडी मे काम करता था. दो महीने पहले अपने घर आया था. घर आने के बाद सबकुछ सही चल रहा था. इसके तीन लड़कियां और एक लड़का है. कृष्णा वासुकी की पत्नी अनिता देवी उसके गैरमौजूदगी में मायके चली गई. जब वह वापस घर लौटकर आया और पत्नी को नहीं देखा, तभी उसके परिवार वालों ने बताया कि वह अपने मायके चली गई है. इसी बात से नाराज होकर रात के समय में खाना खाने के बाद चारा काटने वाले धारदार हथियार से अपने प्राइवेट पार्ट को काट दिया और कुलदेवता के स्थान पर चढ़ा दिया. जब उसे तेज दर्द होने लगा तब वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा.
“पंजाब में रहकर अनाज वाले मंडी मे काम करता था. वहां से दो महीना पहले अपने घर वापस आया था. वह घर से बाहर था तभी पत्नी अनिता देवी अपने मायके चली गई. घर पर वापस लौटा और देखा कि कि पत्नी घर पर नहीं है. परिवार वालों ने बताया कि वह अपने मायके चली गई है. इसी बात से नाराज होकर रात के समय खाना खाने के बाद चारा काटने वाले धारदार हथियार से अपने प्राइवेट पार्ट को काट दिया और कुलदेवता के स्थान पर चढ़ा दिया”.- परिजन
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…