बिहार के पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर एक बड़ा हादसा बच गया. यहां पर गोएयर के विमान से एक पक्षा टकरा गया. फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को गोएयर की प्लाइट बैंगलुरु से पटना आ रही थी. इस दौरान विमान के पंखों से एक पक्षी टकरा गया. 11 बजकर 35 मिनट विमान आने का समय था. लेकिन लैंडिंग से पहले ही बर्ड हिट हुआ. हालांकि, पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया और विमान को सुरक्षित लैंडिंग हुई.
बताया जा रहा है कि विमान के पंखों में थोड़ी खराबी आई है, जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल, विमान रनवे पर खड़ा है. तकनीकी अधिकारियों ने विमाना का मुआयना किया है. विमान पूरी तरह से यात्रियों से भरा था और 170 से अधिक यात्री विमान में सवार थे. ठीक होने पर वापस भेजा जाएगा. वहीं, यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने का प्रबंध किया गया है.
बताते चलें कि पटना एयरपोर्ट पर फिलहाल 40 जोड़े विमानों का परिचालन हो रहा है. हालांकि, मौजूदा समय में घने कुहासे के कारण विमानों का परिचालन काफी प्रभावित हो रहा है. विजिबिलिटी कम होने के कारण रोजाना विमान लेट हो रहे हैं. खास कर सुबह और देर शाम को आनेवाले विमान काफी प्रभावित हुई हैं.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…