Bihar

बिहार: ‘हत्या के लिए संपर्क करें’… WhatsApp, Fb, Youtube के जरिए सुपाड़ी लेने वाला बिहार का किंग्स ऑफ कालिया गैंग

राजधानी पटना में दानापुर पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो व्हाट्सऐप और फेसबुक के माध्यम से हत्या और अपराधिक वारदात को अंजाम देने का काम करता था. इस गैंग का नाम किग्‍ंस ऑफ कालिया है. इस क्रिमिनल ग्रुप ने ‘किग्‍ंस ऑफ कालिया’ व्‍हाटसऐप ग्रुप भी बना रखा था. इस गैंग के 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. दानापुर पुलिस के इस खुलासे से हर कोई हैरान है.

दानापुर के एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि पुलिस ने गुप्‍त सूचना पर थाना क्षेत्र के सहकारी बैंक के पास छापेमारी कर सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी किग्‍ंस ऑफ कालिया व्‍हाटसऐप ग्रुप अपराध करने के उद्देश्‍य से चलाते थे. पुलिस को इनके पास से व्हाट्सऐप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से हत्या और अपराध कराने के आमंत्रण के भी सबूत मिले हैं. साथ ही इस गैंग के लोगों ने ‘व्हाट्सऐप पर हत्‍या के लिए संपर्क करें’ स्‍टेटस लगा रखे हैं. इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो गोली, एक चोरी की बाइक व सात मोबाइल बरामद किए हैं.

एएसपी अभिनव धीमान ने बट्टा और थानाध्‍यक्ष कमलेश्‍वर प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्‍त सूचना पर सहायक अवर निरीक्षक प्राण मोहन सिंह ने सशस्‍त्र बल के साथ कार्रवाई की. पुलिस ने सहकारी बैंक के पास छापेमारी कर छितनावां सन्‍नी कुमार व आदित्‍य कुमार एवं शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर बगीचा निवासी सोनू कुमार, नीतीश कुमार, दीपू कुमार, रितिक कुमार व मोहित कुमार को गिरफ्तार किया.

इनके पास से 12 हजार रुपए व मोबाइल बरामद किया गया. मोबाइल जांच में पाया गया कि ये सभी किंग्‍स ऑफ कालिया के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप के बनाए हुए था. साथ ही यूट्यूब पर हत्‍या के लिए संपर्क करें स्‍टेटस लगाए हुए है. जिसकी जांच की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

34 मिनट ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

1 घंटा ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

3 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

4 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

5 घंटे ago