Bihar

नित्यानंद राय की बढ़ायी गयी सुरक्षा, अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के साथ तैनात होंगे 33 CRPF कमांडो

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गयी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा को अखिल भारतीय स्तर के लिए ‘जेड’ श्रेणी में अपग्रेड किया है. इससे पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ही उन्हें बंगाल में ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराती थी. अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के 33 कमांडो तैनात होंगे. बताया जाता है कि आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ायी गयी है.

आतंकी संगठन अंसार गजावातुल हिन्द से खतरा 

आईबी की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के दिग्गज नेता जिहादियों के निशाने पर हैं. इस लिस्ट में बिहार भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का नाम भी शामिल है. आईबी की इसी रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय ने नित्यानंद राय की सुरक्षा में बढ़ोतरी की है.

आईबी रिपोर्ट में कहा गया है कि अंसार गजावातुल हिन्द नामक आतंकी संगठन की ओर से नित्यानंद राय की जान को खतरा है. अंसार गजावातुल हिन्द के नये अंतरिम कमांडर अमीर गाजी खालिद इब्राहिम ने भारतीय मुस्लिम युवाओं को उकसाने की कोशिश की है.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

4 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

15 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

15 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

16 घंटे ago