Bihar

नीतीश की देश यात्रा पर जगदानंद बोले-लालू ने आशीर्वाद दिया है इसलिए PM बनेंगे नीतीश, उन्हें देश में निकलना ही पड़ेगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज फिर इशारों में बडी बात कह दी. जगदानंद सिंह ने कहा-नीतीश कुमार को देश में निकलना ही पड़ेगा. उन्हें लालू यादव का आशीर्वाद मिला है इसलिए वे प्रधानमंत्री बनेंगे. इसके लिए उन्हें देश की यात्रा पर निकलना होगा.

जगदानंद सिंह के बयान का मतलब यही निकाला जा रहा है कि नीतीश कुमार बिहार छोड़ कर देश की यात्रा पर निकलेंगे. यानि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी. जगदानंद सिंह ने कुछ महीने पहले ही ये कहा था कि 2023 में नीतीश देश भर में घूमने के लिए निकलेंगे और तेजस्वी बिहार को संभालेंगे. आज उन्होंने आधी बात कही, लेकिन भाव पहले जैसा ही था.

लालू के आशीर्वाद से बनेंगे पीएम

पत्रकारों ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष से सवाल पूछा कि क्या नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है. जगदानंद सिंह ने सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी में बहुत क्षमता है. महात्मा गांधी ने यहीं से आंदोलन शुरू किया, जेपी ने यहीं से आंदोलन किया. बिहार के लालू प्रसाद यादव ने देवेगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल को प्रधानमंत्री बना दिया.

जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू यादव ने नीतीश कुमार को दही का टीका लगाकर आशीर्वाद दिया है. वह टीका दिखता नहीं है लेकिन अभी भी नीतीश कुमार के माथे पर लगा हुआ है. लालू प्रसाद यादव जैसे नेता ने जिसे आशीर्वाद दे दिया उसे प्रधानमंत्री बनने से कौन रोक सकता है. लालू प्रसाद ने सच्चे मन से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है. उनका आशीर्वाद जरूर पूरा होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

2 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

4 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

4 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

4 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

5 घंटे ago