मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समाधान यात्रा पर निकलेंगे। चार जनवरी से 7 फरवरी तक उनकी यह यात्रा चलेगी। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से यात्रा की शुरुआत होगी। बुधवार को वह बेतिया पहुंचेगे। खास बात ये है कि नीतीश की समाधान यात्रा के दौरान कोई भी रैली नहीं होगी। सीएम कहीं भी भाषण नहीं देंगे। कैबिनेट सचिवालय ने नीतीश की समाधान यात्रा का फिलहाल 29 जनवरी तक का शेड्यूल जारी किया है।
सीएम नीतीश कुमार अपनी यात्रा के दौरान मुख्य रूप से तीन कार्य करेंगे। योजनाओं की धरातल पर क्या स्थिति है, इसको लेकर वह क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। साथ ही वह चिह्नित समूहों के साथ बैठक करेंगे और उनसे वहां की समस्याओं आदि के बारे में जानेंगे। इसके बाद वह जिला स्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री और वहां के निवासी मंत्री तथा मुख्य सचिव, डीजीपी और संबंधित पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य संबंधित मंत्री और पदाधिकारी बैठक में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इन बैठकों में स्थानीय सांसद, विधायक, विधान पार्षद स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपनी यात्रा के दौरान वह लोगों से जानेंगे कि उनकी क्या समास्याएं हैं। जो भी काम हुए हैं, उनकी स्थिति जानेंगे और साथ ही कहां क्या कमी रह गई है, इसको भी वह देखेंगे। कैबिनेट सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्त ने बताया कि इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की कोई सभा और भाषण नहीं होगा। कैबिनेट सचिवालय ने चार से 29 जनवरी तक के जिलों की यात्रा की तिथि जारी की है। फरवरी माह की यात्रा का ब्योरा बाद में जारी होगा।
समाधान यात्रा के पहले दिन बुधवार को बेतिया पहुंचेंगे सीएम
5 जनवरी- पश्चिम चंपारण
6 जनवरी- शिवहर-सीतामढ़ी
7 जनवरी- वैशाली
8 जनवरी- सीवान
9 जनवरी- सारण
11 जनवरी- मधुबनी
12 जनवरी- दरभंगा
17 जनवरी- सुपौल
18 जनवरी- सहरसा
19 जनवरी- अररिया
20 जनवरी- किशनगंज
21 जनवरी- कटिहार
22 जनवरी- खगड़िया
28 जनवरी- बांका
29 जनवरी- मुंगेर, लखीसराय-शेखपुरा
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…