बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश यात्रा पर जाने की योजना को आरजेडी प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, नीतीश को पहले ही आशीर्वाद दे चुके हैं। उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए देश यात्रा पर जाना ही पड़ेगा। लालू ने नीतीश के माथे पर टीका लगा दिया है। उनकी मदद से वे देश के पीएम जरूर बनेंगे। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बयानों को लेकर आरजेडी-जेडीयू में जारी खटपट के बीच उनके पिता जगदानंद का नीतीश को लेकर यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।
आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि देश की राजनीति में बिहार का बड़ा योगदान रहा है। यह महात्मा गांधी की कर्मभूमि है। जेपी आंदोलन से देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया। लालू का भी देश की राजनीति में अहम महत्व है। उन्होंने ही एचडी देवगौड़ा को देश का प्रधानमंत्री बनाया था। अब उन्होंने नीतीश कुमार को पीएम बनने का आशीर्वाद दिया है।
जगदानंद ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि लालू यादव ने नीतीश कुमार को टीका लगा दिया है। यह टीका भले ही दिख नहीं रहा है लेकिन पीएम बनने की यात्रा में उनकी मदद करेगा। नीतीश जल्द ही देश की यात्रा पर निकल जाएंगे। आज नहीं तो कल किसी न किसी को जाना ही है।
बता दें कि जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने सीएम नीतीश की तुलना महाभारत के शिखंडी से कर दी थी। इसे लेकर बिहार की राजनीति में घमासान मच गया। जेडीयू ने तेजस्वी यादव से सुधाकर सिंह पर लगाम लगाने के लिए कहा। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद सुधाकर अलग-थलग पड़ गए। तेजस्वी ने उन्हें संभलने की चेतावनी दी तो जगदानंद ने भी अपने बेटे के बयान को गलत करार दिया।
बजट सत्र के बाद देश यात्रा पर निकलेंगे नीतीश
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी बिहार में समाधान यात्रा कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने संकेत दिए कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र पूरा होने के बाद वे देश की यात्रा पर निकलेंगे। नीतीश पहले ही 2024 चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के खिलाफ देश भर के विपक्षी दलों को एकजुट करने का संकल्प ले चुके हैं। उन्हें पीएम कैंडिडेट के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। ऐसे में नीतीश की देश यात्रा को अहम माना जा रहा है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…